Hero Xtreme 160R 4V Launch हुई, Xtreme 250R भी हुई अपडेट, पढ़ें Engine, Features, Price की पूरी डिटेल

hero xtreme 160R 4V Launch
hero xtreme 160R 4V Launch PC - Hero Motocorp

Hero Xtreme 160R 4v Launch हो चुकी है। इसी के साथ मेकर ने Xtreme 250R को भी अपडेट किया है। इनमें कितना ताकतवर Engine दिया है। कौन से Features इनमें दिए हैं। दोनों की क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Hero Xtreme 160R 4V Launch हुई

हीरो मोटोकॉर्प ने इंडिया में 160 सीसी सेगमेंट में नई बाइक एक्‍सट्रीम 160आर 4वी को ऑफिशियली लॉन्‍च कर दिया है। इसके साथ ही हीरो ने Xtreme 250R को भी अपडेट करने के बाद लॉन्‍च किया है।

कितना ताकतवर Engine

हीरो एक्‍सट्रीम 160आर 4वी में मेकर ने 163cc का 4-वॉल्व ऑयल-कूल्ड इंजन दिया है। इस इंजन से बाइक को 8,750 rpm पर 17.1 PS की पावर और 6500 rpm पर 14.6 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। यह अपने सेगमेंट की सबसे तेज़ बाइक है, जो 4.4 सेकंड में 0 से 60 KMPH की रफ्तार पकड़ लेती है। यह अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ रियर-व्हील पावर भी प्रदान करती है। अब इस बाइक की सर्विस भी 6,000 किलोमीटर पर होगी।

वहीं Xtreme 250R में 250cc का लिक्विड-कूल्ड 4-वॉल्व DOHC इंजन दिया है। इस इंजन से बाइक को 9,250 RPM पर 30 PS की पावर और 7500 RPM पर 25.3 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे यह 250cc सेगमेंट में सबसे अधिक टॉर्क आउटपुट वाली बाइक बन जाती है। यह सिर्फ  3.2 सेकंड में 0 से 60 KMPH की रफ्तार पकड़ सकती है।

फीचर्स (Parameter) Hero Xtreme 160R 4V Hero Xtreme 250R
इंजन प्रकार (Engine) 163cc, 4-वॉल्व ऑयल-कूल्ड 250cc, लिक्विड-कूल्ड 4-वॉल्व DOHC
पावर (Max Power) 17.1 PS @ 8,750 rpm 30 PS @ 9,250 rpm
टॉर्क (Max Torque) 14.6 Nm @ 6,500 rpm 25.3 Nm @ 7,500 rpm
रफ्तार (0-60 KMPH) 4.4 सेकंड 3.2 सेकंड
मुख्य विशेषताएं (Highlights) • अपने सेगमेंट की सबसे तेज़ बाइक
• सर्वश्रेष्ठ रियर-व्हील पावर
• सर्विस अंतराल: 6,000 किमी
• 250cc सेगमेंट में सबसे अधिक टॉर्क आउटपुट

कैसे हैं Features

मेकर ने एक्‍सट्रीम 160आर 4वी को इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल कंट्रोल, 3 राइड मोड, क्रूज़ कंट्रोल, ड्अल-चैनल ABS, 276 मिमी फ्रंट और 220 मिमी रियर पेटल डिस्क ब्रेक, सेगमेंट-फर्स्ट पैनिक ब्रेक अलर्ट, 37 मिमी KYB अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स, 7-स्टेप प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्‍पेंशन, 17 इंच रियर टायर, नया TFT कंसोल, राइड मोड, गियर पोजीशन (शिफ्ट एडवाइजरी के साथ), क्रूज़ कंट्रोल स्टेटस, बैटरी खत्म होने तक की दूरी, रियल-टाइम माइलेज, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, इलूमिनेटिड सॉफ्ट-टच स्विच, इंटीग्रेटेड किल-स्टार्ट स्विच, हैज़र्ड लाइट्स, क्रूज़ कंट्रोल कंट्रोल और टाइप-सी फास्ट चार्जर, 5-स्टेप एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर, सिंगल और स्प्लिट-सीट जैसे फीचर्स को दिया है।

वहीं Xtreme 250R में सेगमेंट-फर्स्ट क्रूज़ कंट्रोल, सेंसरलेस बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, 4 राइड मोड, TPMS, फ्रीक्वेंसी सेलेक्टिव डैम्पिंग, मजबूत ट्रेलिस फ्रेम, 43 मिमी यूएसडी फ्रंट फॉर्क, फुल-कलर टीएफटी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, राइडर्स बिल्ट-इन लैप टाइमर, ड्रैग टाइमर, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, सॉफ्ट-टच स्विचगियर, डेडिकेटेड मोड सेलेक्टर, इंटीग्रेटेड किल-स्टार्ट स्विच, हैज़र्ड लाइट्स और क्रूज़ कंट्रोल स्विच जैसे फीचर्स मिलते हैं।

श्रेणी (Category) Hero Xtreme 160R 4V Hero Xtreme 250R
राइड मोड एवं कंट्रोल • 3 राइड मोड
• क्रूज़ कंट्रोल
• इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल कंट्रोल
• 4 राइड मोड
• सेगमेंट-फर्स्ट क्रूज़ कंट्रोल
• डेडिकेटेड मोड सेलेक्टर
ब्रेकिंग व सुरक्षा • डुअल-चैनल ABS
• 276 मिमी फ्रंट और 220 मिमी रियर पेटल डिस्क ब्रेक
• सेगमेंट-फर्स्ट पैनिक ब्रेक अलर्ट
• हैज़र्ड लाइट्स
• TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम)
• हैज़र्ड लाइट्स
सस्पेंशन व फ्रेम • 37 मिमी KYB अपसाइड-डाउन (USD) फ्रंट फोर्क्स
• 7-स्टेप प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्पेंशन
• 43 मिमी USD फ्रंट फॉर्क
• फ्रीक्वेंसी सेलेक्टिव डैम्पिंग
• मजबूत ट्रेलिस फ्रेम
कंसोल व टेक्नोलॉजी • नया TFT कंसोल
• गियर पोजीशन (शिफ्ट एडवाइजरी के साथ)
• क्रूज़ कंट्रोल स्टेटस
• बैटरी खत्म होने तक की दूरी व रियल-टाइम माइलेज
• ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
• फुल-कलर TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
• राइडर्स बिल्ट-इन लैप टाइमर
• ड्रैग टाइमर
• ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
परफॉर्मेंस हार्डवेयर • 17 इंच रियर टायर • सेंसरलेस बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर
सुविधा एवं स्विचगियर • इलूमिनेटिड सॉफ्ट-टच स्विच
• इंटीग्रेटेड किल-स्टार्ट स्विच
• क्रूज़ कंट्रोल कंट्रोल
• टाइप-सी फास्ट चार्जर
• 5-स्टेप एडजस्टेबल ब्रेक व क्लच लीवर
• सिंगल और स्प्लिट-सीट विकल्प
• सॉफ्ट-टच स्विचगियर
• इंटीग्रेटेड किल-स्टार्ट स्विच
• क्रूज़ कंट्रोल स्विच

कितनी रखी Price

Hero Xtreme 160R 4V को इंडिया में 3 वेरिएंट में लॉन्‍च किया है। जिसमें स्टैंडर्ड वेरिएंट 1,27,000 रुपये, प्रो वेरिएंट 1,37,000 रुपये और कार्बन वेरिएंट 1,41,000 रुपये एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है।

Hero Xtreme 250R 1,98,000 रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। दोनों ही बाइक्‍स की बुकिंग 17 October 2026 से शुरू होगी और इनकी डिलीवरी 1 November 2026 से की जाएगी।

मॉडल (Model) वेरिएंट (Variant) एक्स-शोरूम कीमत बुकिंग शुरू तिथि डिलीवरी शुरू तिथि
Hero Xtreme 160R 4V स्टैंडर्ड वेरिएंट (Standard) ₹ 1,27,000 17 October 2026 1 November 2026
प्रो वेरिएंट (Pro) ₹ 1,37,000
कार्बन वेरिएंट (Carbon) ₹ 1,41,000
Hero Xtreme 250R मानक (Standard) ₹ 1,98,000 17 October 2026 1 November 2026

यह भी पढ़ें- आ गई देश की पहली ‘Flex Fuel’ मोटरसाइकिल! Petrol की परमानेंट छुट्टी, अब सीधे गन्ने के रस से दौड़ेगी Hero की ये बाइक