HomeAutomobilesNissan Gravite सड़कों पर फिर दिखी, 7-सीटर के लॉन्‍च से पहले कंपनी...

Nissan Gravite सड़कों पर फिर दिखी, 7-सीटर के लॉन्‍च से पहले कंपनी नहीं छोड़ना चाहती कोई कसर

Nissan Gravite को 2026 के शुरू में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। लेकिन इसके पहले मेकर कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती। जिसके लिए इसे टेस्‍ट किया जा रहा है। इसकी क्‍या अपडेट मिली है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Nissan Gravite बजट MPV सेगमेंट में 2026 के शुरू में लॉन्‍च होने के लिए तैयार है। लेकिन इस गाड़ी के लॉन्‍च से पहले मेकर कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसी वजह से लॉन्‍च के पहले आखिरी टाइम में भी इस एमपीवी की टेस्टिंग की जा रही है। टेस्‍टिंग के टाइम पर देखी गई इस गाड़ी से क्‍या अपडेट मिल रही है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आने वाली है Nissan Gravite

निसान इंडियन मार्केट में अपने पोर्टफोलियो को बढ़ाते हुए नए साल 2026 में Nissan Gravite को बजट MPV सेगमेंट में लॉन्‍च करने की तैयारी कर चुकी है। लेकिन इस गाड़ी को लॉन्‍च करने से पहले भी मेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती, इसलिए इसकी टेस्टिंग की जा रही है।

टेस्टिंग से मिल रही यह डिटेल

एमपीवी की टेस्टिंग लॉन्‍च के ठीक पहले भी की जा रही है। इसी टाइम पर इस एमपीवी को स्‍पॉट किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। एमपीवी कैमोफ्लाज यूनिट को तमिलनाडु के टेंपरेरी नंबर के साथ स्‍पॉट किया गया है। जिसमें इसकी हेडलाइट, फॉग लाइट के साथ ही रियर में टेल लाइट्स को ही कवर नहीं किया गया था।

Renault Triber की तरह होगी Nissan Gravite

निसान और रेनो की पार्टनरशिप के बाद अब दोनों मेकर्स बाकी मेकर्स की तरह अपनी कई कारों के लिए प्‍लेटफॉर्म से लेकर प्रोडक्‍शन लाइन तक शेयर कर रहे हैं। ऐसे में इस एमपीवी को Renault Triber का Nissan अवतार भी कहा जा सकता है। जिसमें कई ऐसे चेंज भी मिलेंगे जो निसान की पहचान दिखाएंगे।

ये चेंज भी होंगे

एमपीवी में ट्राइबर के मुकाबले में Nissan Gravite कई बड़े चेंज तो देखने को मिलेंगे ही साथ में कुछ नए एक्‍सटीरियर कलर ऑप्‍शन भी मिलेंगे। जिसमें टील कलर भी शामिल होगा। इसके अलावा इसमें सी-शेप लाइट्स, 8 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, वायरलेस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 7 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, सेकेंड और थर्ड रो के लिए अलग एसी वेंट, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट को दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular