Ayushman Card: किसका नहीं बनता आयुष्मान कार्ड? चेक कर लें, वरना दिक्कत हो सकती है

आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? Photo:- Autotechbiz.in
आयुष्मान कार्ड कैसे बनवाएं? Photo:- Autotechbiz.in

Ayushman Card Eligibility Criteria: सरकार कई तरीकों से और कई योजनाओं से लोगों की मदद करती है जिसमें आर्थिक लाभ और कई अन्य तरीके से फायदे दिए जाते हैं।

जैसे, आयुष्मान कार्ड जिसे अगर आप बनवा लेते हैं, तो आप इस आयुष्मान कार्ड से अपना सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। पर क्या आप जानते हैं किसका ये आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता?

ये भी पढ़ें:- PM Kisan 21st Installment: कब आ सकती है 21वीं किस्त? किसान यहां जानें क्या हो सकती है तारीख

कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान कार्ड वे लोग बनवा सकते हैं, जो लोग असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
जो लोग गरीब वर्ग से आते हैं

जो लोग पीएफ से नहीं जुड़े हैं
जिन लोगों का ईएसआईसी कार्ड नहीं बना है या वो इससे जुड़े नहीं हैं
अगर आपकी उम्र 70 साल से अधिक है आदि

कौन नहीं बनवा सकता आयुष्मान कार्ड?

जो लोग संगठित क्षेत्र में काम करते हैं, जिनका पीएफ कटता है या ईएसआईसी से आप जुड़े हैं, अगर आप टैक्स भरते हैं, अगर आप सरकारी नौकरी करते हैं आदि

ये भी पढ़ें:- बाहर से मोबाइल कवर और टेंपर्ड लगवाना बंद! ये 3 बड़ी कंपनियां हर महीने देती हैं फ्री में; जानें कैसे लें

क्या लाभ मिलता है?

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से साल भर के अंदर 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सरकार आपको हर साल 5 लाख रुपये की लिमिट देती है।