HomeAutomobilesNissan Gravite नाम से आएगी नई Budget MPV, Maruti Ertiga और...

Nissan Gravite नाम से आएगी नई Budget MPV, Maruti Ertiga और Renault Triber की बढ़ेंगी मुश्किलें

Nissan Gravite जल्‍द इंडिया में लॉन्‍च की जाएगी। इसके पहले इसके नाम को रिवील कर दिया गया है। कब तक इसे किस तरह के फीचर्स के साथ लॉन्‍च किया जाएगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Nissan Gravite को इंडियन मार्केट में निसान की ओर से अनाउंस कर दिया है। अब इस बजट एमपीवी को कब लॉन्‍च किया जाएगा। कब से इसकी डिलीवरी को शुरू किया जाएगा। इस एमपीवी को लेकर मेकर ने और क्‍या डिटेल दी है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

कब लॉन्‍च होगी Nissan Gravite

निसान ने इंडियन मार्केट में नई एमपीवी को लॉन्‍च करने की अनाउंसमेंट कर दी है। मेकर ने बताया है कि वह नई बजट एमपीवी सेगमेंट में Nissan Gravite को लॉन्‍च करेगी।

कब होगी लॉन्‍च

मेकर ने यह भी बताया है कि वह इस एमपीवी को इंडिया में January 2026 में लॉन्‍च कर देगी। इसके बाद इसकी डिलीवरी को भी March 2026 से शुरू कर दिया जाएगा।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

निसान की नई एमपीवी ग्रेवाइट में काफी शानदार फीचर्स को दिया जाएगा। इस एमपीवी में सिग्‍नेचर फ्रंट के अलावा कनेक्‍टिड डीआरएल, एलईडी लाइट्स, 15 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, स्पोर्टी ऑल ब्लैक वोवन अपहोल्स्ट्री, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, फॉलो मी हेडलाइट, पार्किंग सेंसर, ऑटो फोल्‍ड ओआरवीएम, 625 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, दो ग्‍लोव बॉक्‍स, ऑटोमैटिक रेन सेंसिंग वाइपर, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे कई फीचर्स शामिल हो सकते हैं।

मिलेगा दमदार इंजन

निसान की नई एमपीवी में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन मिल सकता है। इस एक लीटर टर्बो इंजन से 72 पीएस पावर और 96 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्‍शन भी मिलेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular