Maruti Ertiga को इंडिया में काफी प्यार दिया जाता है। इस बजट एमपीवी को खरीदने वाले कई चीजों की और डिमांड करते थे। जिसको कार मेकर ने पूरा करने की कोशिश की है। चुपचाप इसमें कई अपडेट्स दिए हैं जिससे इसे खरीदना अब पहले के मुकाबले काफी अच्छा ऑप्शन हो गया है। इसमें क्या चेंज हुए हैं और अब इसकी क्या प्राइज है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Maruti Ertiga को मिला अपडेट
मारुति ने अपनी अर्टिगा को अपडेट करते हुए कई छोटे बड़े बदलाव किए हैं। इन अपडेट्स को मेकर ने चुपचाप कार में दे दिया है और इसकी डिटेल कहीं पर भी शेयर नहीं की है।
मिले ये अपडेट्स
मेकर ने इस एमपीवी के इंटीरियर में कई अपडेट्स दिए हैं। सबसे पहले इसके डैशबोर्ड में एसी पैनल को बदला गया है। जिसमें छोटी स्क्रीन के साथ कई बटन दिए हैं। अब यह एमपीवी ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के साथ आ गई है। साथ में पीएम 2.5 फिल्टर भी दिया है। सेकेंड रो में अब तक इसे रूफ एसी वेंट्स के साथ दिया जा रहा था, लेकिन अब इसकी सेकेंड रो में नीचे ही एसी वेंट्स दिए हैं। जिसके साथ में टाइप सी चार्जिंग पोर्ट भी दिए हैं। रियर में अब तक कोई भी एसी वेंट नहीं मिलता था, लेकिन अब इसकी थर्ड रो में भी 3 स्टेज कंट्रोल वाले एसी वेंट्स दिए हैं। एक्सटीरियर में रियर में भी स्पॉयलर को फिर से डिजाइन किया है।
मारुति अर्टिगा इंजन
मारुति ने अर्टिगा के इंजन को नहीं बदला है। इसमें वही 1.5 लीटर का K15C और हाइब्रिड इंजन के ऑप्शन मिलेंगे। इस इंजन से एमपीवी को 103.06 पीएस पावर के साथ 139 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इसको 5स्पीड मैनुअल और 6स्पीड ऑटो ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
प्राइज
मारुति की अर्टिगा की एक्स शोरूम प्राइज 8.96 लाख रुपये से शुरू हो रही है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 13.25 लाख रुपये तक जाती है।
किनसे मिलती है चुनौती
इंडियन मार्केट में मारुति की अर्टिगा को ऐसी एमपीवी के तौर पर लाया जाता है जहां इसका मुकाबला Renault Triber Facelift और Kia Carens से चुनौती मिलेगी।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?













Leave a Reply