Range Rover Sawai Collection को इंडिया में Launch कर दिया गया है। राजस्थान के रजवाड़ों की शान के साथ कैसी खूबियां हैं। इनकी 18 यूनिट्स को किस Price पर ऑफर किया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Range Rover Sawai Collection Launch हुई
रेंज रोवर ने ऑफिशियली सवाई कलेक्शन को इंडियन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। इस कलेक्शन में सिर्फ 18 यूनिट्स को ही दुनियाभर में ऑफर किया गया है।
क्या है खूबी
रेंज रोवर की सवाई कलेक्शन की सबसे बड़ी खूबी यही है कि इसको राजस्थान के रजवाड़ों से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। जिसमें Sawai Jaipur, Sawai Jodhpur और Sawai Jaisalmer शामिल हैं। इन तीनों रजवाड़ोें की शान के साथ ही हर रजवाड़े की 6-6 यूनिट्स को ही सेल के लिए ऑफर किया गया है। इन कारों पर सीरियल लंबर पर लिखा गया है।
Sawai Jaipur में क्या है खास
रेंज रोवर की सवाई जयपुर एडिशन को पिंक कलर दिया गया है। इंटीरियर में ड्यूल टोन एक्रू और डीप गार्नेट के साथ एबोनी कलर सीटबेल्ट दी गई हैं। सीटों पर रेंज रोवर मोनोग्राम की एम्ब्रॉयडरी दी गई है जो जयपुर के हवा महल से प्रेरित है। साथ में कंट्रोल्स पर वाइट सिरेमिक फिनिश, एबोनी लेदर के कार्पेट मैट, एबोनी कार्पेट भी दिया गया है।

PC- Range Rover
Sawai Jodhpur में क्या है खास
सवाई जोधपुर एडिशन में भी जोधपुर की ब्लू सिटी से प्रेरणा लेकर ब्लू एक्सटीरियर कलर दिया गया है। Perlino और Riviera थीम का इंटीरियर, वाइट सिरेमिक फिनिश कंट्रोल्स, लिबर्टी ब्लू फिनिश कार्पेट को दिया गया है।
Sawai Jaisalmer में क्या है खास
सवाई जैसलमेर को राजस्थान की रेज के सुनहरे रंग से प्रेरणा लेकर एक्सटीरियर में गोल्डन कलर दिया गया है। साथ में Perlino और Caraway थीम का इंटीरियर, वाइट सिरेमिक फिनिश कंट्रोल्स, कढ़ाई वाले रियर सीट कुशन, कारावे फिनिश के साथ फ्लोर कार्पेट दिया गया है।
कितना ताकतवर Engine
मेकर ने इन तीनों एडिशन में 4.4 लीटर ट्विन टर्बो पेट्रोल V8 इंजन दिया है। जिससे Range Rover SV को 537 हॉर्स पावर और 750 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। इसके साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।
कितनी है Price
रेंज रोवर एसवी के इन खास सवाई कलेक्शन का एक्स शोरूम प्राइज 4.90 करोड़ रुपये रखा गया है। इसी के साथ इस एडिशन के लिए बुकिंग भी शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें- In Pics: Volvo EX 90 के साथ अब होगा मुकाबला कड़ा, 6 सीटर, ADAS के साथ मिलेगी 625 KM Range
ये भी पढ़ें
Upcming Cars in 2026: साल खत्म होने से पहले Launch होंगी 7 शानदार कारें; JSW और Denza की एंट्री से बदलेगा ऑटो सेक्टर का नक्शा!
Steelbird SBA-20: 2 साल में बिक गए 10 लाख, क्यों हर कोई खरीद रहा है यह सुपरहिट हेलमेट?
Toyota Innova Hycross Facelift: इंडिया से पहले विदेश में हो गया Launch; जान लें क्या-क्या बदल गया इस MPV में?
SMK Ares Helmet: एडवेंचर सेगमेंट में लॉन्च हुआ नया हेलमेट, ECE 22.06, DOT और ISI की ट्रिपल सेफ्टी के साथ जानिए कितनी है Price?













Leave a Reply