Toyota Innova Hycross Facelift इंडिया से पहले विदेश में Launch हो गया है। इसमें कौन से बड़े चेंज किए हैं। कितना ताकतवर Engine और Features को दिया है। इंडिया में इसे कब लाया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Toyota Innova Hycross Facelift Launch हुई
इंडिया में लॉन्च से पहले ही टोयोटा ने इनोवा हाईक्रॉस के फेसलिफ्ट को इंडोनेशियाई बाजार में ऑफर कर दिया है। मेकर ने इस एमपीवी के फेसिलफ्ट में कई नए Features को जोड़ा है।
मिले ये Features
टोयोटा ने इंडोनेशिया में इनोवा हाईक्रॉस के फेसलिफ्ट में 360 डिग्री कैमरा, फ्रंट और रियर में डैशकैम, नया 7 और 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रमेंट पैनल, रिट्रेक्टेबल ORVM, इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल फ्रंट ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स को दिया है। वहीं इसमें से रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम और वायरलेस चार्जर को हटाया गया है। एमपीवी के फेसलिफ्ट में फैंसी फ्रंट स्प्लिटर्स, साइड बॉडी क्लैडिंग, साइड स्टेप्स को भी दिया गया है।
कितना ताकतवर Engine
टोयोटा इंडोनेशिया में इनोवा हाईक्रॉस फेसलिफ्ट को वही 2.0 लीटर 4 सिलेंडर नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया गया है। जिसके साथ में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट्स भी मिल रहे हैं।
कितनी रखी Price
इंडोनेशिया में टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस को किजांग इनोवा जेनिक्स के नाम से ऑफर किया जाता है। वहां पर इसके फेसलिफ्ट के हाइब्रिड वर्जन की प्राइज 517 मिलियन IDR से शुरू हो जाती है। जो इंडियन रुपये में 27.05 लाख रुपये होते हैं। इसके G टाइप ट्रिम की प्राइज 475 मिलियन IDR से शुरू होती है जो इंडियन करेंसी में 24.87 लाख रुपये हो जाते हैं।
इंडिया में भी आएगी
मेकर ने अभी ऑफिशियली तो नहीं बताया है लेकिन माना जा रहा है कि इस एमपीवी के फेसलिफ्ट को इंडियन मार्केट में भी 26 November 2026 को लॉन्च कर दिया जाएगा। जिसमें इंडोनेशियन वर्जन की तरह ही अपडेट दिए जा सकते हैं। जिस तरह से इंडोनेशिया में इस एमपीवी को Flex Fuel ऑप्शन नहीं दिया गया है। ऐसे में अब उम्मीद है कि इंडियन वर्जन में भी अभी इसे ऑफर नहीं किया जाएगा।
यह भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross Facelift: एंट्री से पहले लीक हुए बड़े अपडेट्स; जानिए किस महीने में होगी लॉन्च?
ये भी पढ़ें
Upcming Cars in 2026: साल खत्म होने से पहले Launch होंगी 7 शानदार कारें; JSW और Denza की एंट्री से बदलेगा ऑटो सेक्टर का नक्शा!
Steelbird SBA-20: 2 साल में बिक गए 10 लाख, क्यों हर कोई खरीद रहा है यह सुपरहिट हेलमेट?
Range Rover Sawai Collection: राजस्थान के रजवाड़ों की शान से सजी खास कलेक्शन Launch हुई, सिर्फ 18 लोगों को मिलेगी
SMK Ares Helmet: एडवेंचर सेगमेंट में लॉन्च हुआ नया हेलमेट, ECE 22.06, DOT और ISI की ट्रिपल सेफ्टी के साथ जानिए कितनी है Price?













Leave a Reply