HomeAutomobilesLaunch से पहले सामने आया Toyota Glanza Facelift का नया टीजर, इस...

Launch से पहले सामने आया Toyota Glanza Facelift का नया टीजर, इस हफ्ते करेगी एंट्री

Toyota Glanza Facelift Launch होने के लिए तैयार है। मेकर इसे इसी हफ्ते में लॉन्‍च करने वाली है। इसमें क्‍या चेंज होंगे। क्‍या Price होगी। रिपोर्ट में पढ़ें।

Toyota Glanza Facelift Launch होने के लिए तैयार है। मेकर इसे इसी हफ्ते में लॉन्‍च करने वाली है। इसमें क्‍या चेंज होंगे। कौन से नए Features इसमें मिलेंगे। कितना ताकतवर Engine दिया जाएगा। प्रीमियम हैचबैक कार की क्‍या Price होगी। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Toyota Glanza Facelift Launch के लिए तैयार

इंडियन मार्केट में टोयोटा भी प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में ग्‍लैंजा को ऑफर करती है। लेकिन अब इस हफ्ते इस कार के फेसलिफ्ट को ऑफिशियली लॉन्‍च किया जा रहा है। जिसमें कई बड़े चेंज देखने को मिल सकते हैं।

क्‍या होगा चेंज

टोयोटा ने इस कार के लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर कई टीजर रिलीज किए हैं। इन टीजर से इसमें होने वाले चेंज की डिटेल मिल रही है। टीजर के हिसाब से ग्‍लैंजा फेसलिफ्ट में नया फ्रंट दिया जाएगा, जिसमें बोनट के नीचे और बंपर के ऊपर टोयोटा का लोगो दिया जाएगा। इसके साथ में कार के फ्रंट में क्रोम का यूज किया जाएगा। इसमें ब्‍लैक फ्रंट ग्रिल, सिल्‍वर एसेंट्स को दिया जाएगा। साथ में इस कार में नया इंजन, ADAS, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, नया 9 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले जैसे फीचर्स को भी जोड़ा जाएगा।

कितना ताकतवर होगा Engine

मेकर इस कार को मारुति के नए Z सीरीज 3 स‍िलेंडर इंजन के साथ लाएगी जो 1.2 लीटर का होगा। इस इंजन से कार को 83 बीएचपी की पावर और 112 न्‍यूटन मीटर टॉर्क मिलेगा। इसमें 5 स्‍पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्‍स का ऑप्‍शन भी मिलेगा। साथ में सीएनजी को भी इसमें ऑफर किया जाएगा।

कब हो रही लॉन्‍च

इंडिया में इस कार को ऑफिशियली 14 अक्‍टूबर को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। जिसके बाद इसकी डिलीवरी को भी शुरू कर दिया जाएगा।

कितनी रखी जाएगी Price

लॉन्‍च के टाइम मेकर जब प्राइज अनाउंस करेगी, तभी सही डिटेल मिलेगी। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी प्राइज में कोई बड़ा चेंज नहीं किया जाएगा। अभी इस कार को मार्केट में 6.73 से 9.99 लाख रुपये के बीच ऑफर किया जा रहा है। इसी प्राइज के आस पास ही फेसलिफ्ट की प्राइज भी रखी जाएगी।

किनसे मिलेगी चुनौती

मार्केट में इस कार को जिस सेगमेंट में लाया जाता है, उस सेगमेंट में इसे Maruti Baleno, Hyundai i20 और Tata Altroz के साथ मुकाबला करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- ऑल-ब्लैक लुक के साथ किस Price पर लॉन्च हुआ Toyota Hyryder Aero Black Edition?

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular