HomeAutomobilesऑल-ब्लैक लुक के साथ किस Price पर लॉन्च हुआ Toyota Hyryder Aero...

ऑल-ब्लैक लुक के साथ किस Price पर लॉन्च हुआ Toyota Hyryder Aero Black Edition?

Toyota Hyryder को Aero Black Edition मिल गया है। इसमें क्‍या खूबियां मिली हैं। क्‍या Price है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Toyota Hyryder को Aero Black Edition के साथ ऑफर कर दिया गया है। एसयूवी के इस Limited Edition में क्‍या खूबियां मिली हैं। इसकी क्‍या Price है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Toyota Hyryder Aero Black Edition लॉन्‍च

टोयोटा ने हाइराइडर एसयूवी को एयरो ब्‍लैक एडिशन के साथ इंडियन मार्केट में ऑफर कर दिया है। मेकर ने इस एडिशन को लिमिटेड एडिशन की तरह ही ऑफर किया है। 8-10 महीने पहले इस एसयूवी का एयरो एडिशन भी लॉन्‍च किया जा चुका है।

कैसी हैं खूबियां

मेकर ने इस एसयूवी के एयरो ब्‍लैक एडिशन को ऑल ब्‍लैक एक्‍सटीरियर के साथ इंटीरियर में भी ऐसे एसेंट्स को दिया है, जिससे इसका लुक काफी ज्‍यादा एनहेंस हो जाता है। इसमें फ्रंट ग्रिल अपर गार्निश, फ्रंट स्पॉइलर, हेडलैंप गार्निश, टेलगेट गार्निश, रियर स्पॉइलर और एक्सक्लूसिव ‘एयरो ब्लैक’ लिमिटेड एडिशन बैज के साथ लाया गया है।

फ्रंट ग्रिल अपर गार्निश से एसयूवी के बोल्ड फ्रंट फेसिया को एक आकर्षक और प्रीमियम लुक मिलता है। वहीं फ्रंट स्पॉइलर में यह एसयूवी को ज्‍यादा नुकीला और स्पोर्टी चरित्र को भी निखारता है। हेडलैंप गार्निश की वजह से इसका फ्रंट-एंड डिज़ाइन और ज्‍यादा बेहतर लगता है। वहीं टेलगेट गार्निश की वजह से यह पीछे के हिस्से की प्रोफाइल को निखारता है, जिससे एक सहज प्रीमियम ब्लैक थीम तैयार होती है। रियर स्पॉइलर से एसयूवी को स्पोर्टी लुक मिलता है और साथ ही सड़क पर इसकी दमदार उपस्थिति को और भी बढ़ाने में मदद मिलती है। इन सबके साथ एक्सक्लूसिव ‘एयरो ब्लैक’ लिमिटेड एडिशन बैज मिलता है।

मिलते हैं शानदार फीचर्स

टोयोटा की इस एसयूवी में सिग्नेचर ट्विन LED DRLs, क्रिस्टल एक्रिलिक ग्रिल, 17-इंच अलॉय व्हील्स, वेंटिलेटेड लेदर सीट, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto के साथ 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्‍क्रीन, वायरलेस चार्जिंग, एम्बिएंट लाइटिंग और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया जाता है।

मिलते हैं कई इंजन ऑप्‍शन

मेकर की ओर से इस एसयूवी में 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड, स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड और सीएनजी इंजन के ऑप्‍शन को दिया जाता है। जिसके साथ 5 और 6 स्‍पीड के ट्रांसमिशन के ऑप्‍शंस भी दिए जाते हैं।

कितनी है Price

अर्बन क्रूज़र हाइराइडर एयरो ब्लैक एडिशन स्टाइलिंग पैकेज मिडनाइट ब्लैक जी और वी ग्रेड (नियो ड्राइव और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड) में ही ऑफर किया गया है। इसके लिए 31,999 रुपये ज्‍यादा देने होंगे और यह सिर्फ स्टॉक रहने तक के लिए ही उपलब्ध रहेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular