HomeAutomobilesUber और Delhi सरकार के बीच हुई साझेदारी, अब दिल्‍ली वालों को...

Uber और Delhi सरकार के बीच हुई साझेदारी, अब दिल्‍ली वालों को होगा बड़ा फायदा

Uber और दिल्‍ली सरकार के बीच साझेदारी होने से दिल्‍ली वालों को बड़ा फायदा मिलने वाला है। किस तरह का फायदा अब दिल्‍ली के लोगों को मिलेगा। रिपोर्ट में पढ़ें।

Uber और दिल्‍ली सरकार के बीच नए साल में बड़ी साझेदारी हुई है। जिसके बाद अब दिल्‍ली वालों को किस तरह का फायदा मिलेगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

हुई नई साझेदारी

कैब एग्रीगेटर ऊबर और दिल्‍ली सरकार के बीच 2026 के शुरू होते ही बड़ी साझेदारी हो गई है। जिसका सीधा फायदा दिल्‍ली और पूरे एनसीआर के लोगों को मिलने वाला है।

मिलेगा बड़ा फायदा

दिल्‍ली एनसीआर में हर रोज लाखों लोग ऊबर की एप से कैब बुक करते हैं। लेकिन अब दिल्‍ली की रेखा गुप्‍ता सरकार के साथ साझेदारी होने के बाद ऊबर की एप पर पहली बार शेयर्ड मोबिलिटी की सुविधा को भी चुन पाएंगे।

मिल रहा शानदार ऑफर

साझेदारी के बाद ऊबर की एप से पहली बार Delhi Metro की टिकट बुक करने वालों को फर्स्‍ट फ्री राइड के साथ 25 रुपये तक का ऑफर मिल रहा है। यह ऑफर 21 जनवरी 2026 तक के लिए उपलब्‍ध रहेगा। मेट्रो राइड के साथ ही ऊबर की एप के जरिए अगर कोई यूजर बाइक ट्रिप बुक करेगा तो उसे भी 20 रुपये या 30 पर्सेंट जो भी ज्‍यादा हो, उतनी छूट मिलेगी। इस ऑफर को 11 फरवरी तक उपलब्‍ध करवाया गया है।

EV बुकिंग पर भी होगा फायदा

मेट्रो राइड और बाइक राइड के अलावा भी ऊबर की एप पर ईवी कार बुक कर राइड करने पर भी 11 फरवरी तक 10 पर्सेंट या 50 रुपये तक की छूट मिलेगी।

शेयर्ड ट्रैवल को प्राथमिकता

दिल्‍ली सरकार में पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बताया है कि दिल्‍ली में हवा की क्‍वालिटी जब तक नहीं सुधरती तब तक हम कोशिश करते रहेंगे। इसके लिए शेयर्ड ट्रैवल को भी प्राथमिकता दी जा रही है।

ऊबर इंडिया के सिटी ऑपरेशंस हेड अमित देशपांडे ने भी कहा कि प्रदूषण कम करने के लिए हमें एक दूसरे के साथ मिलकर कोशिश करनी होगी। तभी दिल्‍ली में प्रदूषण को कम कर हवा को बेहतर बनाया जा सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular