HomeAutomobiles35.5L बूट स्पेस और 118 कनेक्टेड फीचर्स के साथ, किस Price में...

35.5L बूट स्पेस और 118 कनेक्टेड फीचर्स के साथ, किस Price में लॉन्च हुआ TVS iQube MillioR Edition

TVS iQube MillionR Edition Launch हुआ है। इसमें क्‍या खूबियां मिली हैं। किस प्राइज पर इसे लाया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

TVS iQube MillionR Edition Launch हो गया है। मेकर ने इस स्‍कूटर में क्‍या खूबियां दी हैं। किस प्राइज पर TVS इस Electric Scooter को लेकर आई है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

TVS iQube MillionR Edition Launch हुआ

इंडियन मार्केट में टीवीएस ने अपनी सबसे ज्‍यादा बेचे जाने वाले इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर आई क्‍यूब के नए एडिशन मिलयिन आर को लॉन्‍च कर दिया है।

कैसी हैं खूबियां

मेकर ने इस स्‍कूटर को नए Aurora Green Dual Tone के साथ इसे ऑफर किया है। साथ में अपडेटेड ग्राफिक्‍स, फ्रंट में सामान रखने की 2.5 लीटर की जगह, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट और प्रीमियम सीट के साथ मिलियन आर की बैजिंग दी गई है। सामान रखने की ज्‍यादा जगह के साथ अब इस स्‍कूटर में टोटल 35 लीटर जगह में सामान रखा जा सकेगा। इस स्‍कूटर में अब 118 से ज्‍यादा कनेक्‍टिड फीचर्स भी मिल रहे हैं जो राइड को ज्‍यादा आसान बनाएंगे।

कितनी है Range

टीवीएस ने आई क्‍यूब को इंडियन मार्केट में कई बैटरी ऑप्‍शंस दिए हैं, जिसमें 3.5 kWh वाली बैटरी को इस एडिशन के लिए चुना गया है। इस बैटरी से स्‍कूटर को 145 किलोमीटर की IDC रेंज मिल जाती है।

क्‍या है Price

टीवीएस आई क्‍यूब के MillionR एडिशन को इंडियन मार्केट में 1.40 लाख रुपये (एक्‍स शोरूम बेंगलुरु) की प्राइज पर लॉन्‍च किया गया है।

मिलेगी किनसे चुनौती

मार्केट में आई क्‍यूब अपने सेगमेंट में सबसे ज्‍यादा पसंद किए जाने वाला इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर है। इस स्‍कूटर को बाजार में पहले से मौजूदा Ola S1, Bajaj Chetak, Hero Vida, Ather Rizta जैसे स्‍कूटर्स से चुनौती मिलती है।

10 लाख हुए कस्‍टमर्स

टीवीएस मोटर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष – कम्यूटर और ईवी व्यवसाय प्रमुख और कॉर्पोरेट ब्रांड और मीडिया प्रमुख, अनिरुद्ध हलदर ने कहा कि टीवीएस मोटर ने भारत में स्कूटरों के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वर्षों से, हम प्रासंगिकता, विश्वसनीयता और सर्वोत्तम गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता के साथ, भारतीय परिवारों को आगे बढ़ाने वाले मोबिलिटी समाधान बनाने पर केंद्रित रहे हैं, चाहे ड्राइवट्रेन कोई भी हो। आज, टीवीएस आईक्यूब अपने मिलियनआर एडिशन के साथ इस विरासत में शामिल हो रहा है, क्योंकि इसके ग्राहकों की संख्या 10 लाख तक पहुंच गई है। मैं टीवीएस आईक्यूब पर भरोसा करने वाले प्रत्येक ग्राहक को धन्यवाद देता हूं। उनका विश्वास भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी द्वारा की गई प्रगति को दर्शाता है और हमें परिवारों को आगे बढ़ाते रहने के लिए प्रेरित करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular