Upcoming Cars in India: अगले 10 दिनों में कौन सा मेकर किस गाड़ी को Launch करने की तैयारी में है। किस सेगमेंट में किस कार को लाया जा रहा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
आ रही 5 नई कारें
इंडियन मार्केट में अगले 10 दिनों में कई कारें लॉन्च होने वाली हैं। ऑटो सेक्टर के लिए हर लिहाज से अगले 10 दिन काफी अहम साबित होंगे। लॉन्च होने वाली कारों में Sedan से लेकर SUV और प्रीमियम कारें भी शामिल होंगी।
Mahindra Thar 3 Door Facelift
अगले 10 दिनों में जो गाड़ी सबसे पहले लॉन्च हो रही है, वह Mahindra Thar 3 Door का Facelift वर्जन है। इस एसयूवी को ऑफिशियली 22 September 2026 को लॉन्च कर दिया जाएगा। फेसलिफ्ट वर्जन को Thar Roxx की तरह ही कई अपडेट मिलेंगे, जिसमें हेडलैंप, फ्रंट ग्रिल, फीचर्स और इंटीरियर शामिल है। इसमें पहले की तरह ही इंजन के ऑप्शंस मिलेंगे। प्राइज वाइज भी इसमें ज्यादा चेंज नहीं होगा।
Skoda Slavia Facelift
स्कोडा ने मिड साइज सेडान कार स्लाविया के फेसलिफ्ट का डेब्यू तो करवा दिया था। लेकिन इसकी प्राइज नहीं बताई थी। इस महीने थार के बाद इसी कार की प्राइज को रिवील करने की तैयारी है। इसमें ज्यादा शॉर्प डिजाइन के साथ बंपर, लाइट और रियर प्रोफाइल दी गई है। साथ में नए 16 इंच अलॉय व्हील, कार्बन फाइबर एलीमेंट और 2 नए एक्सटीरियर पेंट ऑप्शन भी मिले हैं। अब इसमें 10.25 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10.1 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, AI असिस्टेंट को भी दिया गया है।
Renault Triber Turbo
रेनो अपनी बजट एमपीवी ट्राइबर के ज्यादा ताकतवर वर्जन को 22 सितंबर के बाद लॉन्च कर सकती है। इस एमपीवी को अभी तब नॉन टर्बो इंजन के साथ लाया जाता है। इसको 2025 में ही फेसिलफ्ट भी किया गया है। जिस वजह से इस बार इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं किया जाएगा। नए इंजन से इसे 100 बीएचपी के साथ 160 न्यूटन मीटर टॉर्क मिल सकता है।
Tata Aeris या Tata Tigor Facelift
टाटा भी सब 4 मीटर सेडान सेगमेंट में टिगोर को ऑफर कर रही है। लेकिन अब इसे नाम बदलकर एरिज नाम से लाने की तैयारी हो चुकी है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह प्लेटफॉर्म तो टियागो और टिगोर का ही यूज करेगी, लेकिन इसका नाम और डिजाइन में बदलाव लाया जाएगा। सबसे ज्यादा चेंज इसके फ्रंट में होंगे और इसमें नई एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लैंप, नए बंपर, ग्रिल को देकर फ्रेश लुक देने की कोशिश होगी। साथ में नए फीचर्स और इंटीरियर को भी दिया जाएगा। ICE के साथ ही इसका EV वर्जन भी लाया जाएगा।
Porsche Cayenne Electric
30 सिंतबर को ऑफिशियली इंडियन मार्केट में पोर्श की लग्जरी ईवी कैयेन के ईवी वर्जन को लॉन्च किया जाएगा। सिंगल चार्ज में इसको 643 किलोमीटर की रेंज मिलेगी और इसमें लगी मोटर से 2.5 सेकेंड में ही 0-100 KMPH की स्पीड से दौड़ाया जा सकेगा। इसमें 14.5 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले के अलावा 14.9 इंच ऑप्शनल डिस्प्ले मिलेगी। साथ में कई शानदार फीचर्स भी इसमें मिलेंगे। इसकी एक्स शोरूम प्राइज 1.80 करोड़ रुपये के आस पास होने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Maruti Dzire CNG AMT Launch हुई; अब किस Price पर मिलेगी Car
ये भी पढ़ें
ऑटो मार्केट में मचेगा तहलका! भारत में 4,000 करोड़ का दांव खेलेगी Stellantis; Citroen और Jeep की आएंगी 12 नई कारें!
Mahindra XUV 3XO ZNG Vs Tata Nexon CNG: इंजन, फीचर्स और प्राइज के मामले में कौन सी SUV ने मारी बाजी
BSA GoldStar के 2 नए रंगों ने जीता दिल; जानिए इस क्लासिक रेट्रो बाइक की कीमत और धांसू फीचर्स!
TVS Raider अब हुई ज्यादा सुरक्षित, मिल गए सेगमेंट फर्स्ट फीचर, कितनी रखी Price












Leave a Reply