Tata Safari Price Hike: टाटा ने अपनी मिड साइज 7 सीटर एसयूवी सफारी को महंगा कर दिया है। इसकी Price को कितना बढ़ाया है। कौन से वेरिएंट को सबसे ज्यादा महंगा किया गया है। किस वेरिएंट की प्राइज में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tata Safari Price बढ़े
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टाटा ने अपनी मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली 7 सीटर Tata Safari को महंगा कर दिया है। लेकिन मेकर ने ऑफिशियली इसकी डिटेल नहीं दी है।
कितनी हुई महंगी
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टाटा ने इस एसयूवी की प्राइज को 25 हजार रुपये तक महंगा कर दिया है। यह बढ़ोतरी इस एसयूवी के अलग अलग वेरिएंट्स पर की गई है।
सबसे ज्यादा किन वेरिएंट्स की प्राइज बढ़ी
मेकर ने सफारी की प्राइज को अपडेट किया है और सबसे ज्यादा बढ़ोतरी इसके मिड वेरिएंट्स में की गई है। एसयूवी के टॉप स्पेक Accomplished की प्राइज में 15 हजार रुपये बढ़ चुके हैं। राहत की बात यह है कि इसके बेस वेरिएंट की प्राइज में कोई भी चेंज नहीं किया गया है।
1 साल में 3 बार महंगी हुई
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टाटा ने इससे पहले भी इसी साल में इस एसयूवी को दो बार और महंगा किया है। September 2026 में प्राइज रिवाइज करने से पहले April और July 2026 में भी इसकी प्राइज को बढ़ा दिया गया था।
अब क्या है Price
महंगी होने के बाद भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 13.40 लाख रुपये ही है। लेकिन टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज अब 26.91 लाख रुपये हो चुकी है।
मिलते हैं कई Engine ऑप्शन
टाटा अपनी सफारी को कई इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर करती है। इसमें पेट्रोल और डीजल के ऑप्शन शामिल हैं। इसमें मिलने वाले 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन से 168 बीएचपी और 280 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है। वहीं 2.0 लीटर के डीजल इंजन के साथ यह एसयूवी 168 बीएचपी और 350 न्यूटन मीटर का टॉर्क देती है। इसमें 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शंस भी मिलते हैं।
किनसे मिलती है चुनौती
इंडियन मार्केट में टाटा सफारी को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में 7 सीटर कनफिगरेशन के साथ ऑफर किया जाता है। ऐसे में इसको Mahindra XUV 7XO, Mahindra Scorpio N, MG Hector Plus, Hyundai Alcazar के साथ Kia Carens Clavis MPV और Toyota Innova से सीधी चुनौती मिलती है।
यह भी पढ़ें- Tata Sierra Dark Edition Launch हुई; Friesian Black कलर के साथ कितनी है Price
ये भी पढ़ें
BMW M2 xDrive Turbo Edition की बुकिंग स्टार्ट: 3.7 सेकंड में 0-100 KMPH का तूफान! सुपर-स्पोर्ट्स कार में क्या है खास
Jeep Rubicon के इस दुर्लभ एडिशन की मची ऐसी लूट, पलक झपकते ही बिक गईं सारी यूनिट्स!
सोने जैसी चमक के साथ MG Windsor EV Indulge Edition Launch, रियर स्क्रीन के साथ मिले फीचर्स देखकर कहेंगे ‘वाह’!
TVS Radeon हुई अपडेट, हेडलैंप से लेकर ग्राफिक्स तक बदले, अब कितनी है Price












Leave a Reply