WiFi Tips In Hindi: आजकल लोग अपने घरों में वाई-फाई भी लगवाते हैं क्योंकि किसी को ऑफिस का काम होता है तो किसी को अन्य कोई काम। वहीं, आजकल तो लोग स्मार्ट टीवी देखते हैं जिसके लिए वाई-फाई की जरूरत पड़ती है।
इसलिए लोग वाई-फाई लगवाते हैं और इसी से इंटरने की सुविधा का लाभ भी लेते हैं, लेकिन क्या आप अपने वाई-फाई को रात में बंद करते हैं? अगर नहीं, तो आपको रात में वाई-फाई बंद करने के फायदों के बारे में जान लेना चाहिए।
ये भी पढ़ें:- Mobile Buying Tips: खरीद रहे हैं नया स्मार्टफोन तो इन चीजों को देखना न भूलें, वरना बाद में हो सकता है पछतावा
रात को वाई-फाई बंद करने के ये हो सकते हैं फायदे:-
पहला फायदा
रात को सोते समय वाई-फाई बंद करने का पहला फायदा हो सकता है बिजली की बचत। लोगों को लगता है कि छोटा राउटर भले कितनी ही बिजली खर्च कर लेगा, लेकिन जब राउटर रात भर और 24 घंटे चलता है तो ऐसे में ये सालभर में अच्छी खासी बिजली की यूनिट्स खर्च कर सकता है।
इसलिए अगर आप बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं, तो आप रात के समय वाई-फाई के राउटर को बंद कर सकते हैं। जब भी रात को आप सोने जाएं, तो तब वाई-फाई राउटर को बंद कर सकते हैं।
दूसरा फायदा
अगर 24 घंटे वाई-फाई राउटर चालू रहता है, तो इससे इस डिवाइस के हमेशा चालू रहने के कारण इसकी लाइफ कम हो सकती है। पर अगर आप रात को सोते समय राउटर को बंद कर देते हैं, तो इससे डिवाइस को भी आराम मिलता है और ये लंबे समय तक चलने में आपकी मदद कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर सामने वाले को बिना बताए देखना है उसका स्टेटस? तो अपनाएं ये ट्रिक
तीसरा फायदा
अगर रात को भी वाई-फाई राउटर ऑन रहता है, तो इससे आपके नेटवर्क पर कोई लॉगिन कर सकता है, हैकिंग कर सकता है आदि। ऐसे में डेटा चोरी हो सकता है और आपकी प्राइवेसी भी। इसलिए इस खतरे को कम करने के लिए आप रात को सोते समय वाई-फाई राउटर को बंद कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
HMD Rise मोबाइल फोन भारत में लॉन्च: 5000mAh बैटरी और AI असिस्टेंट से लैस, जानें कीमत और फीचर्स के बारे में
Vivo Watch GT 2 भारत में लॉन्च: 14 दिन की बैटरी लाइफ के साथ मिलेंगे ये शानदार फीचर्स, कीमत जानें
HP OmniBook Ultra 16 लैपटॉप लॉन्च: AI डेवलपमेंट और क्रिएटिव कामों के लिए मिलेगा दमदार परफॉर्मेंस, फीचर्स-कीमत जानें
Vivo X500 सीरीज भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी के साथ आए तीन नए फ्लैगशिप फोन, जानें कीमत-फीचर्स












Leave a Reply