Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग और 5200mAh बैटरी के साथ कीमत ₹15,999 से शुरू

Tecno Spark Go 3 Pro हुआ लॉन्च।
Tecno Spark Go 3 Pro हुआ लॉन्च।

Tecno Spark Go 3 Pro: बजट स्मार्टफोन सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए Tecno ने भारतीय बाजार में नया Tecno Spark Go 3 Pro पेश किया है। कंपनी ने इस फोन को ‘देश जैसा दमदार’ टैगलाइन के साथ लॉन्च किया है।

स्मार्टफोन की खासियतों में IP69 रेटिंग, बड़ी बैटरी और 120Hz डिस्प्ले प्रमुख हैं। कंपनी का कहना है कि फोन हाई-प्रेशर वाटर जेट, धूल और अचानक गिरने जैसी परिस्थितियों में भी सुरक्षित रहने के लिए तैयार किया गया है।

Tecno Spark Go 3 Pro के Specifications

Tecno Spark Go 3 Pro में 6.78 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, यह एंट्री-लेवल सेगमेंट का पहला स्मार्टफोन है, जिसे IP69 रेटिंग के साथ पेश किया गया है। इस रेटिंग की वजह से फोन को बारिश, धूल और पानी के तेज प्रेशर से बेहतर सुरक्षा मिलने का दावा किया गया है।

पावर बैकअप के लिए स्मार्टफोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है। Tecno का दावा है कि सामान्य इस्तेमाल में फोन एक बार चार्ज करने पर पूरे दिन तक चल सकता है। बैटरी को चार्ज करने के लिए इसमें 15W चार्जिंग सपोर्ट मिलता है।

कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए फोन में AI Voiceprint Noise Cancellation टेक्नोलॉजी दी गई है। यह फीचर कॉल के दौरान आसपास मौजूद तेज आवाजों को कम करने में मदद करता है, जिससे सामने वाले व्यक्ति की आवाज ज्यादा साफ सुनाई दे सकती है।

फोन में IR ब्लास्टर भी दिया गया है। इसकी मदद से यूजर्स स्मार्टफोन को रिमोट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं और टीवी, एसी जैसे घरेलू उपकरणों को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा, स्मार्टफोन में डुअल स्पीकर सेटअप के साथ DTS सपोर्ट भी मौजूद है।

Tecno Spark Go 3 Pro की कीमत और बिक्री

Tecno ने Spark Go 3 Pro को भारत में दो स्टोरेज वेरिएंट में लॉन्च किया है। इसके 4GB RAM + 64GB स्टोरेज मॉडल की कीमत ₹15,999 रखी गई है। वहीं, 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹16,999 में आता है।

यह स्मार्टफोन फिलहाल Amazon पर लिस्ट किया गया है। Amazon पर मौजूद पोस्टर के अनुसार, फोन की बिक्री 4 सितंबर से शुरू होगी। कंपनी ने इसे ब्लैक, डार्क सिल्वर, ऑरेंज और रेडवाइन चार कलर ऑप्शन में पेश किया है।