स्मार्टफोन बाजार में OnePlus अपनी Ace सीरीज के नए मॉडल पेश करने की तैयारी कर सकता है। इसी बीच अपकमिंग OnePlus Ace 7 Pro की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आई हैं, जिनसे इसके डिजाइन की झलक मिली है। लीक तस्वीरों में फोन दो अलग-अलग रंगों में नजर आ रहा है।
इसके अलावा, स्मार्टफोन को गेमिंग और परफॉर्मेंस के लिहाज से भी दमदार बनाया जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसके डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स को आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है।
OnePlus Ace 7 Pro का डिजाइन कैसा होगा?
ऑनलाइन सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, OnePlus Ace 7 Pro को कॉपर ऑरेंज ग्रेडिएंट और लाइट ब्लू कलर ऑप्शन में पेश किया जा सकता है। फोन के पिछले हिस्से पर बड़े अक्षरों में Ace की ब्रांडिंग और OnePlus का लोगो दिखाई देता है।
इसके रियर पैनल के ऊपरी हिस्से में गोल किनारों वाला स्क्वायर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। तस्वीर में इस मॉड्यूल के अंदर पिल शेप कटआउट, एक अलग कैमरा लेंस और रिंग के आकार वाला एलिमेंट नजर आता है। इसके बाहर LED फ्लैश भी दिखाई देती है। फिलहाल, फोन के फ्रंट डिजाइन और बिल्ड से जुड़ी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है।
OnePlus Ace 7 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
डिस्प्ले और परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus Ace 7 Pro में कई दमदार फीचर्स मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें 6.78 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले दी जा सकती है, जो 185Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकती है।
प्रोसेसर की बात करें तो इस स्मार्टफोन में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट मिलने की संभावना है। इसके साथ 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज का विकल्प दिया जा सकता है।
गेमिंग के दौरान बेहतर तापमान बनाए रखने के लिए फोन में बिल्ट-इन फैन के साथ डुअल-एयरफ्लो कूलिंग सिस्टम मिलने की भी चर्चा है। वहीं, स्टैंडर्ड OnePlus Ace 7 में इसी चिप का V सीरीज वेरिएंट दिए जाने की संभावना जताई गई है। इन फीचर्स की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
OnePlus Ace 7 Pro का कैमरा कैसा हो सकता है?
कैमरा सेटअप की बात करें तो लीक रिपोर्ट्स में OnePlus Ace 7 Pro के लिए 200MP का प्राइमरी कैमरा बताए जाने का दावा किया गया है। इसके साथ 3.5x ऑप्टिकल जूम सपोर्ट वाला 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिल सकता है।
सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कैमरा सेंसर और अन्य फोटोग्राफी फीचर्स के बारे में अभी विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं है।
9000mAh की बैटरी के साथ आ सकता है फोन
बैटरी के मामले में भी OnePlus Ace 7 Pro खास हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 9000mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो लंबे समय तक गेमिंग और अन्य कामों के लिए उपयोगी हो सकती है।
चार्जिंग के लिए स्मार्टफोन में 100W या 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की संभावना है। हालांकि, कंपनी ने अभी बैटरी की क्षमता और चार्जिंग स्पीड की पुष्टि नहीं की है।
कब लॉन्च होगा OnePlus Ace 7 Pro?
OnePlus Ace 7 Pro की लॉन्च डेट, कीमत और उपलब्धता को लेकर फिलहाल आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। फोन के डिजाइन और संभावित स्पेसिफिकेशन्स से जुड़े दावे लीक रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। ऐसे में वास्तविक फीचर्स और लॉन्च से जुड़ी जानकारी के लिए कंपनी की आधिकारिक घोषणा का इंतजार करना होगा।
ये भी पढ़ें
Oppo Find X10 सीरीज के कैमरा फीचर्स का खुलासा, Pro Max में मिलेंगे तीन 200MP कैमरे
Samsung Galaxy A38 5G में नहीं मिलेगा बड़ा कैमरा अपग्रेड! लीक में सामने आए स्पेसिफिकेशन्स
Amazon Bee Frontier और Bee Eclipse AI डिवाइस लॉन्च, 21 दिनों से ज्यादा मिलेगी बैटरी लाइफ
HP Festive Offers 2026: एचपी लैपटॉप और प्रिंटर्स पर मिल रही भारी छूट, ₹999 में पाएं AI सब्सक्रिप्शन













Leave a Reply