HomeUtilityAyushman Card Limit: आयुष्मान कार्ड से सालाना कितने रुपये का इलाज होता...

Ayushman Card Limit: आयुष्मान कार्ड से सालाना कितने रुपये का इलाज होता है मुफ्त में? यहां जानें

Ayushman Card Ki Limit Kya Hai: आयुष्मान कार्ड बनवाकर आप मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आप इस कार्ड से कितना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

Ayushman Card Yearly Limit: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाते हैं। आप भी अगर किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Skoda Kylaq के दाम में ₹33,000 की भारी बढ़ोतरी; देखें सभी वेरिएंट्स की नई प्राइस लिस्ट और अपनी जेब का हाल!

उदाहरण के लिए जैसे अगर आपको आयुष्मान कार्ड बनवाना है तो आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होती है। वहीं, क्या आप जानते हैं कि आप आयुष्मान कार्ड से सालाना कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं।

हर साल कितने रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं?

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो जान लें कि आपको इस कार्ड में सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट मिलती है। ऐसे में आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं जिसका खर्च सरकार उठाती है

साथ ही बताते चलें कि, जो प्राइवेट और सरकारी अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं। आप उनमें अपना मुफ्त इलाज इस आयुष्मान कार्ड की मदद से करवा सकते हैं

इन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड किसका बन सकता है और किसका नहीं, इसकी एक पात्रता सूची है। जैसे:-

अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
आप गरीब वर्ग से आते हैं
आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं

ये भी पढ़ें:- Mobile Tips: बेच रहे हैं अपना पुराना मोबाइल, तो जान लें कौन सी गलतियां दे सकती हैं दिक्कतें

आप आर्थिक रूप से संपन्न नहीं है
जिन लोगों की उम्र 70 वर्ष से अधिक है आदि

नोट:- अगर आप ऊपर दी गई इस सूची में आते हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र माने जाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular