Today Bank Closed: दिवाली का पर्व कल हो चुका है, लेकिन आज भी कई शहरों में दिवाली का पर्व मनाया जाएगा। पिछले कुछ सालों में लगभग हर त्योहार 2-2 दिन मनाया जा रहा है जिसके पीछे मुहूर्त जैसी चीजें बताई जाती हैं।
ऐसे में अगर आप आज किसी काम से बैंक जाने वाले हैं, तो पहले ये चेक कर लें कि कहीं आपके बैंक की ब्रांच आज बंद तो नहीं है।
दिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्ष दिवस/गोवर्धन पूजा/बालिपदमी, लक्ष्मी पूजा (दीपावली) की वजह से आज कई शहरों में बैंक बंद हैं तो कई शहरों में खुले हैं।
इन जगहों पर बैंक बंद हैं आज:-
अहमदाबाद
बेलापुर
बेंगलुरू
देरहादून
गंगटोक
जयपुर
कानपुर
लखनऊ
मुंबई
नागपुर
पटना
अगर आपका बैंक अकाउंट ऊपर दिए गए शहरों में है, तो आप आज बैंक न जाएं क्योंकि आज इन शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों के अलावा बाकी सभी जगहों पर आज बैंक खुलेंगे।