Indian Market में दिवाली के बाद का टाइम काफी शानदार होने वाला है, क्योंकि Diwali 2025 के बाद 1-2 नहीं बल्कि पूरी 5 नई SUVs लॉन्च (upcoming SUV launches India) होने वाली हैं। लॉन्च होने वाली एसयूवी में से 4 को Facelift मिलेगा। ये कौन सी एसयूवी (new facelift SUVs 2025) हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Tata Sierra SUV
टाटा मोटर्स के नाम अगर दिवाली के बाद नवंबर और दिसंबर का महीना रिजर्व कहा जाए तो कुछ गलत नहीं होगा। मेकर 25 नवंबर को अपनी सबसे प्रीमियम एसयूवी Tata Sierra को लॉन्च करेगी। अभी यह ऑफिशियल होना बाकी है। लेकिन इसे टाटा की सबसे प्रीमियम एसयूवी कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसको ICE के साथ में EV सेगमेंट में भी ऑफर किया जाएगा। भले ही यह ज्यादा प्रीमियम हो लेकिन इसे सफारी के नीचे पोजिशन किया जा सकता है।
Tata Safari Petrol
जिन लोगों को अभी तक यह दिक्कत थी कि टाटा की सफारी को सिर्फ डीजल में ही क्यों लाया जाता है, अब उनकी यह शिकायत जल्द दूर होगी। टाटा अपनी सफारी एसयूवी को अब डीजल के अलावा पेट्रोल में भी लॉन्च करने वाली है। लेकिन अभी इसकी सही डेट का इंतजार है। साथ में इसमें कुछ नए फीचर्स और मामूली बदलावों को भी किया जा सकता है।
Tata Harrier Petrol
अब टाटा अपनी सफारी को पेट्रोल इंजन के साथ लाएगी तो फिर हैरियर कैसे पीछे रह जाएगी। टाटा की हैरियर एसयूवी भी अब डीजल के साथ पेट्रोल इंजन के साथ आने के लिए तैयार है, लेकिन ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। इसमें भी कुछ नए फीचर्स और मामूली बदलाव होने की उम्मीद है।
Tata Punch
टाटा की सबसे सस्ती एसयूवी पंच भी नए अवतार में आने के लिए तैयार है। अगले महीने इसे भी इंडियन मार्केट में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन बाकी एसयूवी की तरह इसके भी लॉन्च की ऑफिशियल अनाउंसमेंट का इंतजार है। इसमें भी एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर में कई चेंज होंगे, जिससे यह और भी शानदार हो जाएगी।
Hyundai Venue New Gen
हुंडई भी अपनी सब फोर मीटर एसयूवी वेन्यू की नई जेनरेशन को लॉन्च करने वाली है। मेकर ने ऑफिशियली अनाउंसमेंट कर दी है कि वेन्यू की नई जेनरेशन को 4 नवंबर को इंडिया में लॉन्च कर दिया जाएगा। लेकिन इसके पहले ही एसयूवी को कई बार स्पॉट किया गया है और दूसरे देशों में मिलने वाली वेन्यू की नई जेनरेशन की फोटो भी इंडियन मार्केट में काफी वायरल हो चुकी हैं, जो इसकी टेस्टिंग यूनिट से मिलती जुलती हैं।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply