November 2025 Bank Holidays List In Hindi: भारतीय रिजर्व बैंक हर महीने बैंकों की छुट्टियों की लिस्ट जारी करता है। जैसे, इस बार नवंबर महीने की लिस्ट आप यहां देख सकते हैं।
अगर आपको नवंबर महीने में किसी भी काम से बैंक जाना है, तो आप यहां चेक कर सकते हैं कि इस महीने में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं।
1 नवंबर को कर्नाटक में कन्नड़ राज्योत्सव होगा। जबकि, उत्तराखंड में इगास-बगवाल का पर्व मनाया जाएगा। ऐसे में 1 नवंबर को बेंगलुरु और देहरादून के बैंक पूरी तरह बंद रहेंगे।
5 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा है। इस वजह से:-
नई दिल्ली
लखनऊ
भोपाल
जम्मू
कानपुर
भुवनेश्वर
चंडीगढ़
देहरादून
हैदराबाद
इटानगर
जयपुर
आइजोल
बेलापुर
कोहिमा
कोलकाता
मुंबई
नागपुर
रायपुर
रांची
शिमला
श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
6 नवंबर को नोंग्क्रेम नृत्य के कारण शिलांग में बैंकों की छुट्टी रहेगी
7 नवंबर को वंगाला महोत्सव की वजह से शिलांग में बैंक बंद रहेंगे
शनिवार और रविवार को पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे:-
2 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा
8 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है
9 नवंबर को पूरे देश के बैंकों का रविवार का अवकाश है