HomeUtilityBank Holidays: आज से नवंबर का महीना शुरू, जानें आपके शहर में...

Bank Holidays: आज से नवंबर का महीना शुरू, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी बैंकों की छुट्टी; देखें लिस्ट

November 2025 Bank Holidays: नवंबर का महीना शुरू होने के साथ ही आप यहां जान सकते हैं कि इस बार नवंबर में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे। साथ ही आपके शहर में कब-कब बैंकों की छुट्टी रहेगी।

RBI November 2025 Bank Holidays List In Hindi: क्या नवंबर महीने में आपको बैंक जाना है? क्या बैंक से जुड़ा आपका कोई काम बचा हुआ है?

अगर हां, तो आप यहां पहले जान लें कि इस बार नवंबर महीने में बैंकों की कितनी छुट्टी रहेगी और आपके शहर में किस दिन बैंक बंद रहेंगे और किस दिन खुले रहेंगे।

ये भी पढ़ें:- Mobile Charger Alert: सावधान! आपकी ये 3 गलतियां और खराब हो जाएगा आपका मोबाइल चार्जर

नवंबर में कब बैंक बंद रहेंगे और कब खुले रहेंगे? देखें लिस्ट:-

1 नवंबर – कन्नड़ राज्योत्सव – बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे
1 नवंबर – इगास-बगवाल का पर्व – देहरादून के बैंकों में छुट्टी रहेगी

5 नवंबर को गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और रास पूर्णिमा है। इसलिए कई शहरों के बैंकों की छुट्टी रहेगी:-

नई दिल्ली, लखनऊ, भोपाल, जम्मू, कानपुर
भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, इटानगर
जयपुर, आइजोल,बेलापुर, कोहिमा, कोलकाता
मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर इसमें शामिल हैं

6 नवंबर को नोंग्क्रेम नृत्य के कारण और 7 नवंबर को वंगाला महोत्सव की वजह से शिलांग के बैंकों की छुट्टी रहेगी

इन तारीखों पर पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे:-

2, 9, 16, 23 और 30 नवंबर को रविवार का अवकाश रहेगा

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: क्या इस हफ्ते जारी हो सकती है 21वीं किस्त? जानें लेटेस्ट अपडेट

8 और 22 नवंबर को महीने का दूसरा शनिवार है, इसलिए भी बैंक बंद रहेंगे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular