Hyundai और Tata इंडियन कार मार्केट में कई शानदार कारों को ऑफर करती हैं। दोनों ही मेकर इस महीने में एक नहीं बल्कि 3 शानदार SUVs को लॉन्च करने वाली हैं। इन एसयूवी में कैसी सेफ्टी होगी। कैसे फीचर्स होंगे। किस एसयूवी को कब लॉन्च किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Hyundai लॉन्च करेगी 2 SUVs
हुंडई ने साल 2025 के शुरू में ही Hyundai Creta Electric को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था। जिसके बाद पूरे साल में कोई और कार को न तो हुंडई ने लॉन्च किया और न ही किसी मौजूदा कार का अपडेट या फेसलिफ्ट वर्जन इंडियन मार्केट में लाई। लेकिन अब साल 2025 खत्म होने के कुछ दिन पहले ही मेकर अपनी सब 4 मीटर एसयूवी Hyundai Venue की नई जेनरेशन को ऑफर करने के लिए तैयार है। मेकर ने इसके लिए 4 November 2025 की तारीख भी तय कर दी है। इसी दिन हुंडई अपनी नई जेनरेशन वेन्यू के साथ ही वेन्यू एन लाइन को भी मार्केट में लॉन्च कर देगी।
Tata करेगी Sierra को लॉन्च
हुंडई के बाद टाटा मोटर्स भी पीछे नहीं रहने वाली। मेकर अपनी सबसे पुरानी एसयूवी Tata Sierra की नई जेनरेशन को इंडिया में 25 November 2025 के दिन लॉन्च कर देगी। इसका नाम भले ही पुरानी सिएरा का हो, लेकिन इसका डिजाइन, फीचर्स किसी भी नए जमाने की एसयूवी की तरह होंगे। इस एसयूवी को टाटा ने जनवरी 2025 में हुई Bharat Mobility के Auto Expo में भी शोकेस किया था।
मिलेंगे शानदार फीचर्स
हुंडई और टाटा अपनी एसयूवी में न सिर्फ शानदार डिजाइन देने वाले हैं बल्कि लॉन्च होने वाली तीनों नई एसयूवी को शानदार सेफ्टी फीचर्स भी दिए जाएंगे। इनमें वेंटिलेटिड सीट्स, एंबिएंट लाइट्स, सनरूफ, एलईडी लाइट्स, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम तो मिलेंगे ही। साथ में इन एसयूवी में 6 एयरबैग्स, एबीएस, ईबीडी, हिल असिस्ट के साथ ही Level-2 ADAS की सेफ्टी भी मिलेगी।
किस सेगमेंट में कौन सी एसयूवी
हुंडई वेन्यू को इंडिया में सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाया जाएगा। इसकी एन लाइन को भी प्रीमियम सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। वहीं Tata Sierra को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में लाने की तैयारी पूरी हो रही है। पहले तो सिएरा के ICE वेरिएंट्स को लॉन्च किया जाएगा। जिसके कुछ टाइम बाद इसके EV वर्जन को भी इंडिया में लाया जाएगा।
ये भी पढ़ें
Mercedes Benz GLC Electric: मर्सिडीज ने लॉन्च कर दी इलेक्ट्रिक एसयूवी, 78.50 लाख में क्या क्या मिलेगा
Nissan: कंपनी दे रही शानदार Diwali Gift, 2 कारों को खरीदने पर बिल्कुल Free मिलेगी CNG किट
Maruti Brezza: हर 100 में से 35 लोग आंख बंद करके खरीद रहे CNG वर्जन; आखिर क्या है इसकी असली वजह?
JSW Jetour T2: डेब्यू से पहले भारत में दिखी SUV; लीक हुआ लग्जरी इंटीरियर, कब होगी एंट्री?












Leave a Reply