Mobile Network: बार-बार मोबाइल से जा रहे हैं नेटवर्क तो इन तरीकों से कर सकते हैं ठीक, यहां जानें काम की बात

मोबाइल के नेटवर्क न आने पर क्या करें? Photo Credit:- Freepik
मोबाइल के नेटवर्क न आने पर क्या करें? Photo Credit:- Freepik

Mobile Network Problem Fix: मोबाइल की मदद से कई काम आसानी से हो जाते हैं। आप घर बैठे कुछ भी खरीद सकते हैं, बस वो भी एक क्लिक में। मोबाइल के जरिए देश-विदेश में बैठे व्यक्ति से आप बात भी कर सकते हैं। बस इसके लिए आपके सिम कार्ड में रिचार्ज होना जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें:- New Mobile: Redmi का ये मोबाइल 1 पर्सेंट बैटरी में भी रहेगा 7.5 घंटे ऑन, कंपनी ने जारी किया टीजर

पर कई बार देखने में आता है कि अच्छा खासा आ रहा मोबाइल का नेटवर्क अचानक कहीं गायब हो जाता है या फिर कभी आता है तो कभी नहीं आता। ऐसे में किसी से कॉल पर बात करने से लेकर इंटरनेट चलाने तक में दिक्कत होती है, लेकिन आप इस दिक्कत को कुछ तरीकों से ठीक कर सकते हैं।

ये दो तरीके आ सकते हैं काम:-

पहला तरीका

अगर आपके मोबाइल में नेटवर्क समस्या आ रही है तो आप अपने मोबाइल को रीस्टार्ट कर सकते हैं। दरअसल, लोग कई-कई दिनों या महीनों तक अपने मोबाइल को स्विच ऑफ नहीं करते हैं।

ऐसे में जब आप अपने मोबाइल को रीस्टार्ट करते हैं तो इससे अगर नेटवर्क से जुड़ी कोई दिक्कत है, तो ये ठीक हो सकती है। इसलिए हमेशा मोबाइल को रीस्टार्ट करने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें:- BSNL New Plan: अनलिमिटेड कॉल, डेली 2GB डेटा और फ्री OTT एक्सेस; बीएसएनएल के इस प्लान ने दूसरी कंपनियों के लिए बढ़ाई टेंशन

दूसरा तरीका

अगर आपके मोबाइल में नेटवर्क नहीं आ रहे हैं, इंटरनेट की स्पीड स्लो हो गई है या कॉल पर दिक्कत हो रही है तो आप अपने मोबाइल को कुछ मिनट के लिए एयरप्लेन मोड पर लगा सकते हैं। इसके बाद फिर इसे एयरप्लेन मोड से हटा दें। ऐसा करने से दिक्कत दूर हो सकता है।