PM Kisan Samman Nगdhi Yojana 20th Kist: किसानों के लिए भारत सरकार काफी समय से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं और इस तरह कुल 6 हजार रुपये प्रत्येक किसानों को साल भर में मिलते हैं।
ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? यहां देखें पात्रता सूची
ये पैसे केंद्र सरकार पात्र किसानों को देती है। इसी क्रम में जो किसान इस योजना से जुड़े हैं उन्हें इस बार 20वीं किस्त का लाभ मिलना है। माना जा रहा है कि जुलाई महीने में ही 20वीं किस्त जारी होने की तारीख सामने आ सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार करना होगा।
इन किसानो की अटक सकती है 20वीं किस्त:-
नंबर 1
उन किसानों की किस्त अटक सकती है जिन किसानों ने आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया है। इसमें आपको अपने बैंक की शाखा में जाकर अपने आधार कार्ड को अपने बैंक खाते से लिंक करवाना होता है।
ये भी जान लें कि अगर आपके बैंक खाते में डीबीटी का ऑप्शन ऑन नहीं है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है, क्योंकि सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त भेजती है। इसलिए ये ऑन होना जरूरी है।
नंबर 2
अगर आपने पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी नहीं करवाई है या ये काम आपका अधूरा है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। नियमों के तहत योजना से जुड़े प्रत्येक किसान को ये काम करवाना अनिवार्य है।
ये भी पढ़ें:- EPFO: क्या आपका भी रिजेक्ट हो गया है पीएफ क्लेम? जानें कब और कैसे दोबारा कर सकते हैं आवेदन
नंबर 3
आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन आपने अगर भू-सत्यापन का काम नहीं करवाया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसलिए इस काम को भी जरूर करवा लें।
ये भी पढ़ें
Amazon Great Indian Festival 2026: 8 अक्टूबर से शुरू होगी सेल, Prime सदस्यों को मिलेगा अतिरिक्त कैशबैक
Bike safety features: बाइक को चोरों से बचाएं, इन 4 सेफ्टी फीचर्स को इंस्टाल करवाएं
UPI MDR पर NPCI का बड़ा अपडेट, 2000 रुपये से ज्यादा के पेमेंट पर लगेगा चार्ज? जानें आम यूजर्स पर क्या होगा असर
UPI यूजर्स के लिए जरूरी खबर: लोकसभा में बिल पास, लेकिन क्या अब हर पेमेंट पर देना होगा चार्ज? जानिए पूरी सच्चाई













Leave a Reply