FASTag Annual Pass: स्टेप-बाय-स्टेप गाइड—ऐसे करें अप्लाई, मिनटों में मिल जाएगा पास

FASTag Annual Pass Step By Step Guide
FASTag Annual Pass Step By Step Guide PC-MoRTH X

FASTag Annual Pass: इंडिया में 15 August 2025 से फास्‍टैग एनुअल पास को ईशू करना शुरू कर दिया है। किस तरह से इस पास को अपनी कार के फास्‍टैग पर ईशू किया जाएगा। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

कैसे करें FASTag Annual Pass अप्‍लाई

एनुअल फास्‍टैग पास (FASTag Annual Pass) अप्‍लाई करने का तरीका काफी ज्‍यादा आसान है। MoRTH ने X पर छोटी वीडियो ट्वीट कर पूरी डिटेल दी है। जिसे नीचे हम आपको हिंदी में भी समझा रहे हैं।

FASTag Annual Pass Step By Step Guide
FASTag Annual Pass Step By Step Guide
PC-MoRTH X

Step 1

फास्‍टैग एनुअल पास को अप्‍लाई करने का तरीका काफी आसान है। अपने एंड्राइड या आईओएस वाले फोन पर राजमार्ग यात्रा एप को डाउनलोड करना होगा।

FASTag Annual Pass Step By Step Guide
FASTag Annual Pass Step By Step Guide
PC-MoRTH X

Step 2

इसके बाद एप के होम पेज पर ही एनुअल पास का ऑप्‍शन मिलेगा। इस ऑप्‍शन को सिलेक्‍ट करना होगा।

FASTag Annual Pass Step By Step GuidePC-MoRTH X
FASTag Annual Pass Step By Step Guide
PC-MoRTH X

Step 3

इसके बाद आपको एप में ऊपर फास्‍टैग दिखाई देगा और नीचे की ओर प्री-बुक का ऑप्‍शन मिलेगा। यहीं पर लिंंक के साथ लिखा होगा कि 15 अगस्‍त से पास ऑटोमैटिक एक्‍टिवेट हो जाएगा।

FASTag Annual Pass Step By Step Guide
FASTag Annual Pass Step By Step Guide
PC-MoRTH X

Step 4

एक बार प्री-बुक का बटन दबाने के बाद रेडी टू गेट स्‍टार्ट लिखा हुआ नजर आएगा और नीचे की ओर गेट स्‍टार्ट का बटन पेज पर सबसे नीचे दिखाई देगा। इसके साथ ही ऊपर लिखा होगा कि आपको इसे प्री‍-बुक करने के लिए किन डॉक्‍यूमेंट्स की जरुरत होगी।

FASTag Annual Pass Step By Step Guide
FASTag Annual Pass Step By Step Guide
PC-MoRTH X

Step 5

जब प्री-बुक का बटन दबाया जाएगा तो उसके बाद खुलने वाले पेज में कार का रजिस्‍ट्रेशन नंबर भरना होगा। जिसके बाद नीचे गेट पास का बटन दबाना होगा।

FASTag Annual Pass Step By Step Guide
FASTag Annual Pass Step By Step Guide
PC-MoRTH X

Step 6

अब नए पेज पर कार के नंबर के साथ पूरी डिटेल आपके सामने होगी और नीचे वेलिडेट का बटन मिलेगा।

FASTag Annual Pass Step By Step Guide
FASTag Annual Pass Step By Step Guide
PC-MoRTH X

Step 7

वेलिडेट का बटन दबाने के बाद फास्‍टैग के साथ रजिस्‍टर्ड मोबाइल नंबर और दूसरे नंबर पर ओटीपी भेजने का ऑप्‍शन सामने आएगा। जिसके लिए नीचे दिए हुए प्रोसीड के बटन को दबाना पड़ेगा।

FASTag Annual Pass Step By Step Guide
FASTag Annual Pass Step By Step Guide
PC-MoRTH X

Step 8

ओटीपी से वेरिफाई होने के बाद नए पेज पर पेमेंट पूरी करने का बटन मिलेगा। प्रोसीड टू पेमेंट का बटन दबाकर अगले पेज पर जाना होगा।

[twenty20 img1=”2735″ img2=”2737″ offset=”0.5″ before=”FASTag Annual Pass Step By Step Guide PC-MoRTH X” after=”FASTag Annual Pass Step By Step Guide PC-MoRTH X”]

Step 9

नए पेज में आपको पेमेंट करने के ऑप्‍शन मिलेंगे। इसमें यूपीआई, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और नेट बैंकिंग के जरिए 3 हजार रुपये की पेमेंट करनी होगी। पेमेंट डिटेल और ऑप्‍शन चुनने के बाद आपको छोटी विंडो में फी ब्रेक-अप के साथ आगे बढ़ने और पेमेंट करने का बटन मिलेगा।

FASTag Annual Pass Step By Step Guide
FASTag Annual Pass Step By Step Guide
PC-MoRTH X

Step 10

सफलतापूर्वक पेमेंट होने के बाद आपको मैसेज दिखाई देगा और नीचे लिखा हुआ होगा कि आपने सफलतापूर्वक एनुअल फास्‍टैग पास को प्री-बुक कर लिया है। इसके कुछ समय बाद ही आपके फास्‍टैग पर एनुअल पास एक्टिवेट हो जाएगा। जिसके बाद एक साल या 200 टोल जो भी पहले हो तक बिना टेंशन नेशनल हाइवे और एक्‍सप्रेस वे पर सफर किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें- FASTag Annual Pass बुकिंग हुई शुरू – एक बार रिचार्ज और सालभर होगा टेंशन Free Toll ट्रैवल

किन डॉक्‍यूमेंट्स की जरूरत होगी

एप के मुताबिक फास्‍टैग एनुअल पास को एक्टिवेट करने और प्री-बुक करने के लिए कार का विन नंबर, बैलेंस के साथ एक्टिव फास्‍टैग और नॉन कमर्शियल कार/जीप/वैन की जरुरत होगी।