GST Change Diwali 2025: पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्रचीर से देशवासियों को संबोधित किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने बड़ी घोषणा की है। GST पर पीएम मोदी ने बड़ा एलान किया और कहा कि इस बार दीवाली पर लोगों को डबल गिफ्ट मिलेगा। पीएम ने जीएसटी पर अपने संबोधन में क्या एलान किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
पीएम ने GST पर किया एलान
पीएम मोदी ने लाल किले पर देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने GST पर बड़ा एलान किया है। पीएम ने कहा कि पिछले 8 सालों में हमने जीएसटी का बहुत बड़ा रिफॉर्म किया है और देश में टैक्स का बोझ कम किया है। अब हम अगली पीढ़ी के जीएसटी रिफॉर्म को ला रहे हैं।
रिव्यू शुरू हुआ
पीएम ने कहा कि 8 सालों के बाद समय की मांग यह है कि जीएसटी का रिव्यू किया जाए। अब हमने एक हाई पावर रिव्यू कमेटी बनाई है जो रिव्यू कर रही है। इसमें राज्यों से भी चर्चा की है। जिसके बाद अगली पीढ़ी का जीएसटी रिफॉर्म को लाया जा रहा है। नए रिफॉर्म को दीवाली पर लाया जाएगा।
टैक्स होगा कम
पीएम मोदी ने कहा कि दीवाली के मौके पर देशवासियों को डबल तोहफा मिलेगा और जीएसटी कम होने से रोजमर्रा की चीजें काफी सस्ती हो जाएंगी। जिससे अर्थव्यवस्था को भी नया बल मिलेगा।
ये भी पढ़ें
Diwali 2026: दिग्गज ब्रोकरेज फर्म्स ने चुने दिवाली स्पेशल शेयर्स; ये रही रॉकेट बनने वाले स्टॉक्स की पूरी लिस्ट और टार्गेट!
Amazon: ग्रेट इंडियन फेस्टिवल शुरू होने से महीनों पहले क्या करती हैं अमेज़न की टीमें?
Digi Yatra: इंटरनेशनल फ्लाइट्स के लिए भी शुरू हुआ ट्रायल; किन शहरों के एयरपोर्ट्स पर मिलेगी यह हाई-टेक सुविधा?
Air India: अब खुलेगी नई Flying Academy, DGCA से मिल गई मंजूरी, Aviation ईको सिस्टम को मिलेगी ग्रोथ













Leave a Reply