Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से कैसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज? यहां जानें तरीका

आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? Photo Credit:- pmjay.gov.in
आयुष्मान कार्ड बनवाने का तरीका क्या है? Photo Credit:- pmjay.gov.in

Ayushman Card Free Treatment Process In Hindi: प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस आयुष्मान कार्ड से कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है।

ये भी पढ़ें:- Rakshabandhan 2025: रक्षाबंधन पर बहन को खुश करने के लिए दें ये 4 बजट फ्रेंडली गिफ्ट, मुस्कान रहेगी गारंटीड

आप भी अगर आयुष्मान कार्ड बनवा चुके हैं तो आप भी इस कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। सरकार आपको सालाना 5 लाख रुपये की लिमिट इस कार्ड में देती है। ऐसे में आप साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, इसलिए अगर आप भी आयुष्मान कार्ड से अपना मुफ्त इलाज करवाना चाहते हैं, तो आप यहां इसका तरीका जान सकते हैं।

पहले अस्पताल का पता कर लें:-

स्टेप 1

आयुष्मान कार्ड के जरिए आप अपने शहर के उन प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में इलाज करवा सकते हैं, जो इस आयुष्मान योजना में पंजीकृत हैं
ये चेक करने के लिए कि आपके शहर का कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, आपको योजना के इस आधिकारिक लिंक https://pmjay.gov.in/ पर जाना है

स्टेप 2

यहां पर ‘Find Hospital’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
फिर आपको यहां पर मांगी गई कुछ जानकारियां भरनी होती हैं
इसके बाद आपको पता चल जाता है कि कौन सा अस्पताल इस योजना में पंजीकृत है, जिसमें आप अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं

फिर ऐसे करवा सकते हैं मुफ्त इलाज:-

स्टेप 1

आपको सबसे पहले उस अस्पताल में जाना है, जो इस योजना में पंजीकृत है
फिर यहां जाकर अस्पताल में बने आयुष्मान मित्र हेल्प डेस्क पर जाएं
यहां आपको आयुष्मान मित्र यानी संबंधित अधिकारी मिलते हैं

ये भी पढ़ें:- Voter Id Card: क्या 2 वोटर आईडी कार्ड रखने पर हो सकती है जेल? जान लें नियम, वरना हो सकती है दिक्कत

स्टेप 2

उन्हें अपना आयुष्मान कार्ड दें जिससे आपकी जानकारी वेरिफाई होती है
फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपको मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है
आप आयुष्मान कार्ड से साल भर में 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं