FASTag Annual Pass: इंडिया में अब नेशनल हाइवे और एक्सप्रेस वे पर सफर करने का तरीका काफी ज्यादा बदल गया है। 15 August को सरकार ने फास्टैग एनुअल पास की प्री-बुकिंग शुरू की है। जिसके बाद कुछ ही घंटों में इसने रिकॉर्ड बना दिया है। कैसा रिकॉर्ड फास्टैग एनुअल पास ने बनाया है। इसे कितने लोगों ने खरीदा है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
FASTag Annual Pass ने बनाया नया रिकॉर्ड
एनुअल फास्टैग की प्री-बुकिंग (FASTag annual pass pre-booking) शुरू होते ही नया रिकॉर्ड बन गया है। महज कुछ घंटों में ही इसे 1.4 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदा (FASTag record sales) है और इसे एक्टिवेट करवाया है। इसके अलावा लगभग 1.39 लाख ट्रांजेशंस भी दर्ज (FASTag pass demand surge) किए गए हैं।
कितने लोग कर रहे एप को यूज
सरकार ने रिलीज जारी कर बताया है कि लगभग 20 से 25 हजार लोग हर टाइम राजमार्ग यात्रा एप का यूज कर रहे हैं और एनुअल पास यूजर्स को जीरो डिडक्शन फीस के मैसेज मिल रहे हैं।
नियुक्त हुए अधिकारी
पास यूजर्स को सफर में किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए हर टोल प्लाजा पर NHAI के अधिकारी और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। NHAI कई तरीकों से पास यूजर्स के प्रश्नों का जवाब दे रहा है। साथ ही, पास यूजर्स की शिकायतों के समाधान के लिए 1033 नेशनल हाइवे हेल्पलाइन को 100 से ज्यादा अधिकारियों की नियुक्ति के साथ पहले से बेहतर किया गया है।
एक साल या 200 टोल तक वैध रहेगा पास
नेशनल हाइवे यूजर्स को आसान किफायती सफर का ऑप्शन देते हुए, FASTag एनुअल पास की वैधता 1 साल या 200 टोल प्लाजा क्रॉसिंग के लिए रहेगी। इसके लिए एकमुश्त 3,000 रुपये का भुगतान करना होगा। जिसके बाद बार बार फास्टैग रिचार्ज करने की परेशानी नहीं होगी।
प्राइवेट कारों के लिए ही मान्य होगा
सरकार ने इसके एलान के टाइम ही यह साफ कर दिया था कि FASTag एनुअल पास सिर्फ FASTag वाले सभी निजी वाहनों के लिए लागू है और राजमार्गयात्रा ऐप या NHAI वेबसाइट के माध्यम से एकमुश्त शुल्क भुगतान के दो घंटे के भीतर सक्रिय हो जाता है।
ये भी पढ़ें
Mahindra XUV 3XO ZNG: BNCAP क्रैश टेस्ट में सामने आई सेफ्टी रेटिंग; जानिए कितनी सुरक्षित है यह धाकड़ SUV?
Ferrari Luce: सड़कों पर आने से पहले ही 2027 तक Sold Out हुई ये Electric Car; जानिए क्या है इसमें ऐसा खास?
Diwali 2026: किसानों को बड़ा झटका! त्योहार के बाद महंगे हो जाएंगे किन 3 कंपनियों के Tractor
Diwali 2026: दिवाली पर Mahindra SUV खरीदने वालों की लॉटरी! किस SUV पर बचेंगे कितने रुपये?












Leave a Reply