UER 2: दिल्ली में लगातार ट्रैफिक की समस्या बढ़ रही है। इसे कम करने के लिए कई तरह के प्रोजेक्ट्सद् को शुरू किया गया है। अब 17 August 2025 को पीएम मोदी अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 और द्वारका एक्सप्रेस वे के दूसरे फेज का उद्घाटन करेंगे। इन प्रोजेक्ट्स की क्या खूबियां हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
UER 2 का होगा उद्घाटन
पीएम मोदी 17 August 2025 को दिल्ली में ट्रैफिक की परेशानी को कम करने के लिए अर्बन एक्सटेंशन रोड -2 का और द्वारका एक्सप्रेस वे के दूसरे फेज का उद्घाटन करेंगे।
कल होगा उद्घाटन
पीएम मोदी 17 तारीख को दिल्ली के रोहिणी में दोपहर 12.30 बजे एक कार्यक्रम में (PM Modi inauguration) शिकरत करेंगे। इस कार्यक्रम में ही दिल्ली के लिए दोनों प्रोजेक्ट्स को शुरू कर दिया जाएगा।
राजधानी दिल्ली के लिए तेज, आसान और सुरक्षित सफर सुनिश्चित!
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी रविवार, 17 अगस्त 2025 को द्वारका एक्सप्रेस-वे और अर्बन एक्सटेंशन रोड 2 (UER-2) का लोकार्पण करेंगे।#PragatiKaHighway #GatiShakti #UER2 #DwarkaExpressway pic.twitter.com/bW1rYsHnB5
— Nitin Gadkari (@nitin_gadkari) August 16, 2025
UER-2 की खासियत
अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2 Delhi expressway) की खासियत यह है कि इसे 5580 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया है। जिससे हरियाणा के बहादुरगढ़ से सोनीपत तक की कनेक्टिविटी दिल्ली होते हुए हो जाएगी। जिससे दिल्ली में रिंग रोड, मुकरबा चौक, धौला कुआं, नेशनल हाइवे-9 पर ट्रैफिक की परेशानी कम करने में मदद मिलेगी। इसके शुरू होने के बाद दिल्ली से चंडीगढ़ हाइवे या एयरपोर्ट और गुरुग्राम तक जाने में लगने वाले 2-3 घंटे के सफर को सिर्फ 20-30 मिनट (Delhi traffic congestion solution) में पूरा कर लिया जाएगा।
द्वारका एक्सप्रेस वे के दूसरे चरण की खासियत
द्वारका एक्सप्रेस वे के दिल्ली वाले हिस्से की लंबाई 10.1 किलोमीटर है। इसको 5360 करोड़ रुपये खर्च कर बनाया गया है। यह द्वारका में यशोभूमि के अलावा दिल्ली मेट्रो की ब्लू और ऑरेंज लाइन के साथ बिजवासन रेलवे स्टेशन, द्वारका क्लस्टर बस डिपो तक कनेक्टिविटी देगा। इसे दो पैकेज में बनाया गया है जिसमें पहला पैकेज शिव मूर्ति चौराहे से द्वारका सेक्टर- 21 आरयूबी तक5.9 किलोमीटर का हिस्सा है। दूसरे पैकेज में द्वारका सेक्टर-21 आरयूबी से दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर तक का 4.2 किलोमीटर का हिस्सा है।
हरियाणा के हिस्से का हो चुका है उद्घाटन
17 August 2025 को सिर्फ दिल्ली के बचे हुए हिस्से का ही उद्घाटन होगा। इसके पहले पिछले साल पीएम मोदी ने इसके हरियाणा के हिस्से का उद्घाटन कर दिया था। इससे दिल्ली से मानेसर तक जाने में जो ट्रैफिक की वजह से समय लगता था वह अब कम होकर 20 से 30 मिनट तक हो जाएगा।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply