UPI Rule: आज से बदल रहे हैं यूपीआई से जुड़े ये नियम, जानें आप पर क्या पड़ेगा इसका असर

यूपीआई में आज से बदल गए ये नियम। Photo Credit: X/@UPI_NPCI and Freepik
यूपीआई में आज से बदल गए ये नियम। Photo Credit: X/@UPI_NPCI and Freepik

UPI News Rules Effective: आज यानी 15 सितंबर 2025 का दिन UPI यूजर्स के लिए बेहद खास होने वाला है क्योंकि आज से यूपीआई से जुड़े कुछ नियम बदल रहे हैं। आप भी अगर यूपीआई यूजर्स हैं तो आपको ये नियम जरूर जानने चाहिए।

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी UPI से करोड़ों लोग जुड़े हैं जो अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में यूपीआई एप से पेमेंट करते हैं। आज से होने वाले बदलाव के बारे में आप यहां जान सकते हैं।

ये भी पढ़ें:- Sahara Group Refund: सहारा की स्कीम्स में निवेश किया पैसा ऐसे ले सकते हैं वापस, क्लेम स्टेटस चेक करने का तरीका भी जानें

आज से बदल रही हैं ये चीजें:-

ट्रैवल बुकिंग की लिमिट बढ़ी

आज से ट्रैवल बुकिंग की लिमिट में बदलाव हो जाएगा और ये ट्रांजैक्शन की लिमिट अब बढ़ जाएगी। 15 सितंबर से ट्रैवल बुकिंग में 5 लाख रुपये तक का पेमेंटि की जा सकेगी। इसकी डेली ट्रांजैक्शन लिमिट 10 लाख रुपये होगी।

हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन की लिमिट बढ़ी

अगर आप भी हाई वैल्यू ट्रांजैक्शन करते हैं, तो इसकी लिमिट को बढ़ाया गया है। NPCI यानी National Payment Corporation Of India ने इसकी 2 लाख रुपये प्रति ट्रांजैक्शन को बढ़ाकर अब 5 लाख रुपये कर दिया है।

EMI भरने वालों के लिए भी हुए हैं बदलाव

ईएमआई भरने वाले और जो लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं वे आज से क्रेडिट कार्ड, बिल पेमेंट और ईएमसाई की एक पेमेंट 5 लाख रुपये तक कर सकेंगे। वहीं, EMI की डेली लिमिट 10 लाख रुपये और क्रेडिट कार्ड की डेली लिमिट 6 लाख रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें:- Amazon-Flipkart सेल में कहीं आपके पास भी न आ जाए नकली फोन? सरकार के इस पोर्टल से करें चेक

24 घंटे में कुल इतनी ट्रैंजैक्शन

आज यानी 15 सितंबर से आप 24 घंटे में कुल ट्रांजैक्शन 10 रुपये तक कर सकेंगे, क्योंकि इसकी लिमिट को अब 10 लाख रुपये कर दिया गया है। वहीं, गवनर्मेंट ई-मार्केटप्लेस और टैक्स पेमेंट्स के लिए लिमिट को 1 लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया गया है।