Amazon-Flipkart सेल में कहीं आपके पास भी न आ जाए नकली फोन? सरकार के इस पोर्टल से करें चेक

नकली मोबाइल का पता कैसे करें? Photo Credit:- Freepik
नकली मोबाइल का पता कैसे करें? Photo Credit:- Freepik

Festival Season Mobile Sale Alert: फेस्टिवल सीजन आते ही कई ई-कॉमर्स कंपनियां धमाकेदार सेल निकालती हैं और इनका इंतजार लोगों को रहता है। जैसे, फ्लिपकार्ट और अमेजन। पर कई बार शिकायतें आती हैं कि लोगों को नकली, खराब या यूज करे हुए मोबाइल मिले।

यही नहीं, कई मोबाइल में तो अन्य तरह की भी दिक्कतें होने जैसी समस्याएं सामने आती रहती हैं। इसलिए अगर आप भी इस सेल में मोबाइल खरीदने वाले हैं, तो आपको ये चेक कर लेना चाहिए कि कहीं आपका मोबाइल नकली तो नहीं है।

ये भी पढे़ं:- Instagram पर पहले के मुकाबले अब फटाफाट बढ़ेगी Reach, जितनी चाहे उतनी स्टोरी भी डाल पाएंगे; जानें लेटेस्ट अपडेट

इस सरकारी पोर्टल पर चेक करें मोबाइल असली है या नकली:-

भारत सरकार Sanchar Saathi Portal चलाती है जिससे आप ये जान सकते हैं कि आपका मोबाइल असली है या फिर नकली है
सबसे पहले संचार साथी की आधिकारिक वेबसाइट sancharsaathi.gov.in पर जाएं

फिर ‘Citizen Centric Services’ सेक्शन में जाना है
यहां पर ‘Know Your Mobile (KYM)’ ऑप्शन पर क्लिक करें
अब अपना मोबाइल नंबर भरें
कैप्चा कोड भी भर दें

इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा
आए हुए ओटीपी को भरकर वेरिफाई करवा लें
फिर आपको अपने मोबाइल को 15 अंकों वाला IMEI नंबर भरना है

ये भी पढे़ं:- News For You: सरकारी अफसर नहीं सुन रहे आपकी बात, तो इस नंबर पर करें योगी आदित्यनाथ से शिकायत

अब सबमिट पर क्लिक कर दें जिसके बाद आपके सामने आपके मोबाइल की सारी जानकारी आ जाती है
ऐसे में अगर आपका मोबाइल असली है तो सभी जानकारी आएगी और नकली होने का भी पता चल जाएगा