Studds Ninja Comet Helmet: इंडियन मार्केट में स्टड्स ने नए हेलमेट को लॉन्च किया है। इस हेलमेट को Flip-Up डिजाइन के साथ लाया गय है। जिसमें कितनी सुरक्षा और खूबियां दी हैं। इसकी क्या प्राइज है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
स्टड्स का नया हेलमेट लॉन्च
स्टड्स इंडिया ने मार्केट में निंजा सीरीज के नए हेलमेट कॉमेट को लॉन्च किया है। इस हेलमेट को फ्लिप-अप डिजाइन के साथ लॉन्च किया है। जिससे इसे न सिर्फ फुल फेस हेलमेट की तरह यूज किया जा सकता है, बल्कि जरुरत पड़ने पर इसे हाफ फेस हेलमेट की तरह भी यूज किया जा सकता है।
मिलेंगी ये खूबियां
मेकर ने इस हेलमेट में बिल्ट इन सन वाइजर को भी दिया है, जिससे दिन में और धूप के टाइम पर राइडर को परेशानी नहीं होती। साथ में इस हेलमेट हाइपोएलर्जेनिक लाइनर के साथ हटाने योग्य और धोने योग्य चीक पैड के साथ ऑफर किया गया है जिससे लंबी राइड के बाद भी हेलमेट लगाने से परेशानी नहीं होगी। मेकर ने इस हेलमेट को रोज यूज करने के हिसाब से ही डिजाइन (all-weather safety) किया है।
मिलेगी ISI की सेफ्टी
स्टड्स के नए निंजा कॉमेट हेलमेट में ISI की सेफ्टी भी मिलेगी। आईएसआई के स्टैंडर्ड के मुताबिक बनाए इस हेलमेट को यूज करने पर हर तरह की कंडीशन में अच्छी सेफ्टी मिलती है।
कितना है वजन
मेकर ने निंजा सीरीज के 2025 वर्जन को ठीक फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया है। जिसे स्पोर्टी स्पॉयलर, सन वाइजर के साथ ऑफर किया गया है। इस हेलमेट का वजन 1275 ग्राम है, जिससे यह पहनने पर सिर पर ज्यादा वजनी नहीं लगता।
क्या है प्राइज
स्टड्स इंडिया ने इस हेलमेट को इंडियन मार्केट में 5 रंगों के ऑप्शंस के साथ 1420 रुपये की शुरुआती प्राइज पर लॉन्च किया है। अब इसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों की तरीकों से खरीदा जा सकता है।
ये भी पढ़ें
Tesla Roadster: इंडिया में भी शुरू हो गई Elon Musk की उड़ने वाली कार की Bookings, कितने वेरिएंट्स में कब से मिलेगी?
AXOR Agera Launch: अब हाई स्पीड पर मिलेगी बेजोड़ सुरक्षा, फुल फेस के साथ क्या है इसकी Price!
मिड-साइज़ SUV सेगमेंट में फिर चला Hyundai Creta का जादू! Top 5 की रेस में कौन-कौन हुआ शामिल?
SMK Agnar Revv Helmet Launched: ट्रिपल सेफ्टी और एडवांस्ड वेंटिलेशन के साथ कितनी है Price













1 Comment