Steelbird ने अपने प्रीमियम ब्रॉन्ड Ignyte के नए हेलमेट IGN 58 को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया है। इस हेलमेट को कितना सेफ बनाया गया है। कैसी खूबियों के साथ इसे किस प्राइज पर लॉन्च किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Steelbird Ignyte IGN 58 लॉन्च
हेलमेट मैन्युफैक्चरर स्टीलबर्ड प्रीमियम (premium helmet) ब्रॉन्ड Ignyte के नाम से भी इंडिया में हेलमेट ऑफर करता है। मेकर ने हाफ फेस डिजाइन वाले नए हेलमेट IGN 58 को लॉन्च किया है।
कैसी हैं खूबियां
Steelbird Ignyte IGN-58 को EPP जैसी नेक्स्ट-जेनरेशन चीजों से बनाया गया है। जिससे मल्टी-इम्पैक्ट परफॉर्मेंस, इलास्टिक मेमोरी, पानी और केमिकल प्रतिरोध, तथा बेजोड़ टिकाऊपन मिलता है। इस हेलमेट के अंदर एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-एलर्जिक पैडिंग को दिया है। साथ में Mesh पैनल और रिमूवेबल चीक पैड्स दिए हैं। इन चीजों की वजह से राइडर अगर कई घंटो की लंबी राइड भी करता है तो बाद में हाइजीन बनी रहती है और राइड के दौरान आराम भी मिलता है।
राइडर्स को मिलेगी मल्टी इम्पैक्ट प्रोटेक्शन
Steelbird के प्रीमियम हेलमेट सेगमेंट Ignyte निदेशक कशिश कपूर ने बताया कि IGN-58 के साथ, हम हेलमेट सेफ्टी में एक नया स्टैंडर्ड स्थापित कर रहे हैं। EPP तकनीक बाजार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है, जो राइडर्स को मल्टी-इम्पैक्ट प्रोटेक्शन और बेमिसाल टिकाऊपन देता है।
मिली शानदार सेफ्टी रेटिंग
Ignyte के नए हेलमेट को हाई इम्पैक्ट एबीएस आउटर शेल से बनाया है। जिसमें डबल डी-रिंग बकल सिस्टम, और यूवी प्रोटेक्शन व स्क्रैच-रेसिस्टेंट फिनिश और एक्सट्रूज़न-ग्रेड पॉलीकार्बोनेट से बना बबल वाइज़र दिया है। रेटिंग के मामले में भी इसे ISI (IS 4151:2015) और DOT (FMVSS 218, USA) से सर्टिफिकेशन मिला है।
11 कलर्स का ऑप्शन
Steelbird Ignyte के IGN 58 को 11 कलर्स के ऑप्शन में लॉन्च किया है। इन ऑप्शंस में White, Desert Storm, Ahtena Grey, Battle Green, Chestnut Red, Black, Squarden Blue, Dull Slate, Deep Green, Armada Blueऔर Reddich Blue ऑप्शंस हैं। इसके अलावा अस्टमर्स इसे M (580mm), L (600mm), और XL (620mm) साइज में खरीद सकते हैं।
Ignyte IGN 58 Price
Steelbird Ignyte IGN-58 की प्राइज 2999 रुपये रखी गई है। साथ में 3 साल की वारंटी (3-year warranty) भी दी जा रही है।
ये भी पढ़ें
Volkswagen Virtus Facelift: Launch से पहले आ गई पहली तस्वीर! फ्रंट से लेकर रियर तक… कितने बदल गए हैं लुक्स और फीचर्स?
Mahindra Scorpio N: डीलर यार्ड में पहली बार स्पॉट हुआ ‘One Edition’; जानिए कब होगा Launch और क्या होंगे नए Features?
Ducati Desmo450 MX Factory: 2 Off-Road बाइक्स Launch हुई; क्या आपके बजट में हैं या ढीली करनी पड़ेगी जेब?
Steelbird FEC-3: एडवांस सेफ्टी और शानदार लुक के साथ लॉन्च हुआ नया Helmet; कितनी है Price और क्या हैं Features?













Leave a Reply