PM Kisan Yojana: बिहार चुनाव खत्म, तो अब कब आएगी 21वीं किस्त? यहां जानें किसान

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? Pic Credit:- Freepik
पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है? Pic Credit:- Freepik

PM Kisan 21st Installment: पीएम किसान योजना से अगर आप भी जुड़े हैं तो आपको भी साल भर में 6000 रुपये का लाभ मिल सकता है।

केंद्र सरकार इस योजना का लाभ किसानों को देती है और इसी क्रम में इस बार योजना की 21वीं किस्त रिलीज होनी है। इसमें किसानों को 2-2 हजार रुपये मिलेंगे।

ये भी पढ़ें:- Smartphone Buying Tips: स्मार्टफोन खरीद रहे हैं, तो ये 4 चीजें देखना न भूलें वरना…

बिहार चुनाव खत्म, कब आएगी किस्त?

पीएम किसान योजना की इस बार 21वीं किस्त रिलीज होनी है। इस किस्त का इंतजार योजना से जुड़े किसानों को है। वहीं, अब तक चर्चा थी कि बिहार चुनाव के बाद 21वीं किस्त रिलीज हो सकती है।

कल बिहार में मतदान खत्म हो चुका है और अब इंतजार 14 नवंबर 2025 का है, क्योंकि इस दिन बिहार चुनाव का रिजल्ट जारी होना है।

माना जा रहा है कि योजना की 21वीं किस्त बिहार में रिजल्ट जारी होने के बाद जारी हो सकती है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में जल्द ही 21वीं किस्त रिलीज होने की तारीख सामने आ सकती है।

ये भी पढ़ें:- Ayushman Card: आप भी करवा सकते हैं 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, जानें कैसे

हालांकि, किस्त कब जारी होगी। इसके लिए अभी ऑफिशियल जानकारी का इंतजार करना होगा। आप ऑफिशियल जानकारी योजना की ऑफिशियल वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर देख सकते हैं।