PM Kisan 21st Installment: कौन हैं वे किसान जिनकी अटक सकती है 21वीं किस्त? यहां जानें

अटकी हुई 21वीं किस्त किन किसानों को मिल सकती है? Photo:- Freepik
अटकी हुई 21वीं किस्त किन किसानों को मिल सकती है? Photo:- Freepik

PM Kisan 21st Installment Date: किसानों के लिए केंद्र की मोदी सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के जरिए किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।

इस बार इस योजना की 21वीं किस्त जारी होनी है जिसका मतलब है 21वीं बार आपको 2-2 हजार रुपये मिलने जा रहे हैं, लेकिन कुछ किसान ऐसे भी हो सकते हैं जिनकी ये किस्त अटक सकती है।

ये भी पढ़ें:- Power Bank Alert: पावर बैंक में दिखें ये 4 संकेत तो छोड़ दें इस्तेमाल करना, हो सकता है ब्लास्ट

क्यों और किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

पहले किसान

अगर आप पीएम किसान योजना के लिए अपात्र हैं, लेकिन अगर आप गलत डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करके या गलत तरीके से इस योजना से जुड़े हैं, तो आप इस किस्त से वंचित रहेंगे।

विभाग ऐसे किसानों की पहचान करता है और उनका नाम योजना से हटाता है। साथ ही अगर जरूरत पड़ती है, तो ऐसे किसानों से रिकवरी भी की जा सकती है।

दूसरे किसान

आप योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर आप ई-केवाईसी का काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। ये योजना का सबसे जरूरी काम है, इसलिए इसे तय समय तक करवाना जरूरी होता है।

ये भी पढ़ें:- बाहर से मोबाइल कवर और टेंपर्ड लगवाना बंद! ये 3 बड़ी कंपनियां हर महीने देती हैं फ्री में; जानें कैसे लें

तीसरे किसान

जिन किसानों की किस्त अटक सकती है, उसमें तीसरे किसान वे हो सकते हैं जिन्होंने योजना का दूसरा काम नहीं करवाया है या तय समय तक नहीं करवाते हैं। वो काम है भू-सत्यापन। इस काम को जरूर करवा लें, वरना किस्त अटक सकती है।