Ayushman Card: आयुष्मान कार्ड से कौन करवा सकता है मुफ्त इलाज? यहां जानें सबकुछ

आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? Pic Credit- Freepik
आयुष्मान कार्ड से कैसे मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? Pic Credit- Freepik

Ayushman Card Kaise Banega: आयुष्मान कार्ड को अगर आप बनवा लेते हैं तो आप इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।

सरकार आयुष्मान कार्ड बनाती है और फिर यही वो कार्ड होता है, जो आपको मुफ्त इलाज का लाभ देता है। आपको अपने इलाज के लिए पैसे नहीं देने होते।

ये भी पढ़ें:- Upcoming SUVs: 10 लाख से कम में लॉन्‍च होंगी ये 7 SUVs, कुछ को मिलेगा नया अवतार

आयुष्मान कार्ड का फायदा

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवा लेते हैं तो आप इस कार्ड से मुफ्त इलाज करवा सकते हैं
इस कार्ड की सालाना लिमिट 5 लाख रुपये होती है जिससे आप मुफ्त इलाज ले सकते हैं

इन अस्पतालों में होता है इलाज

आयुष्मान कार्ड बनने के बाद आप उन अस्पतालों में अपना मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में रजिस्टर्ड हैं जिसमें कई प्राइवेट और सरकारी अस्पताल शामिल हैं।

अपने शहर के रजिस्टर्ड अस्पताल को देखने के लिए योजना के इस ऑफिशियल लिंक https://hem.nha.gov.in/search पर जाएं
यहां पर पिन कोड भर या जिला आदि भर अस्पताल चेक कर सकते हैं

किसका बनता है आयुष्मान कार्ड?

आयुष्मान कार्ड आपका बन सकता है या नहीं, ये आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
इसके लिए योजना की इस ऑफिशियल वेबसाइट https://pmjay.gov.in/ पर जाएं

आप योजना के आयुष्मान एप पर भी जा सकते हैं और ‘Am I Eligible’ वाले ऑप्शन पर क्लिक करें
फिर आपको अपनी कुछ जानकारियां भरनी हैं और आपको अपनी पात्रता का पता चल जाता है

ये भी पढ़ें:- बाहर से मोबाइल कवर और टेंपर्ड लगवाना बंद! ये 3 बड़ी कंपनियां हर महीने देती हैं फ्री में; जानें कैसे लें

ऐसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड योजना की ऑफिशियल वेबसाइट या एप से बनवा लें या फिर आप सीएससी सेंटर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।