HomeTechnologySamsung Galaxy S26 Ultra: जानें इस नए स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स,...

Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें इस नए स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स, जो बना देंगे आपको अपना दीवाना

Samsung Galaxy S26 Ultra Launched: सैमसंग कंपनी ने Samsung Galaxy S26 Ultra स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। इसमें स्टोरेज 1 टीबी तक दिया गया है।

Samsung Galaxy S26 Ultra Price And Features: वैसे तो मार्केट में कई कंपनियां हैं जो अपने स्मार्टफोन और उसके दमदार फीचर्स के लिए जाने जाते हैं। इसी क्रम में सैमसंग भी पीछे नहीं है।

सैमसंग लगभग हर साल कई नए-नए स्मार्टफोन लेकर आती है, यूजर्स को काफी पसंद आते हैं। जैसे, अब कंपनी ने Samsung Galaxy S26 Ultra लॉन्च कर दिया है।

कौन-कौन से स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं?

सैमसंग ने Galaxy S26 सीरीज के 3 लेटेस्ट स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं
इसमें Samsung Galaxy S26, Samsung Galaxy S26+ और Samsung Galaxy S26 Ultra शामिल है

क्या हैं फीचर्स?

Galaxy S26 Ultra में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गाय है
Galaxy S26 और Galaxy S26+ में Exynos 2600 चिपसेट दिया गया है

कैमरा कैसा है?

सैमसंग के Galaxy S26 में 50 MP वाइड कैमरा, 12 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, 10 MP टेलीफोटो और 12 MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि, सैमसंग के Galaxy S26+ में 50 MP में वाइड, 12 MP में अल्ट्रा वाइड, 10 MP टेलीफोटो और 12 MP फ्रंट कैमरा है। इन दोनों के अलावा Galaxy S26 Ultra में 200 MP वाइड कैमरा, 50 MP अल्ट्रा वाइड कैमरा, 50/10 MP टेलीफोटो और 12 MP फ्रंट कैमरा कंपनी ने दिया गया है।

बैटरी कैसी है?

S26 Ultra में 5000mAh बैटरी और 60 वाट का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। S26+ में 4900mAh की बैटरी और 45 वाट का वायर्ड और 25 वाट का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा S26 मोबाइल में 4300mAh की बैटरी और 45 वाट का वायर्ड फास्ट चार्जर दिया गया है।

कौन सा मॉडल कितने में?

Samsung Galaxy S26 की कीमत 87 हजार 999 रुपये, Samsung Galaxy S26+ का प्राइस 1 लाख 19 हजार 999 रुपये और Samsung Galaxy S26 Ultra की कीमत 1 लाख 39 हजार 999 रुपये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular