HomeAutomobilesनए लुक और 'किलर' फीचर्स के साथ आ रही है 2027 Kia...

नए लुक और ‘किलर’ फीचर्स के साथ आ रही है 2027 Kia Sonet; Spy Shots ने खोला राज

2027 Kia Sonet इंडिया में आने वाली है। इसके पहले Spy Shots से कौन सी डिटेल्‍स सामने आ गई हैं। रिपोर्ट में पढ़ें।

2027 Kia Sonet को इंडिया में लाने की तैयारी शुरू हो गई हैं। इसके Launch पहले Spy Shots से कौन सी डिटेल्‍स सामने आ गई हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ रही है 2027 Kia Sonet

किआ अपनी सब 4 मीटर एसयूवी सोनेट की नई जेनरेशन को इंडिया में लाने की तैयारी शुरू कर चुकी है। मेकर की यह एसयूवी लॉन्‍च से पहले ही सामने आ गई है।

दिखी नई एसयूवी

मेकर की यह एसयूवी लॉन्‍च से पहले ही टेस्ट करते हुए सड़कों पर देखी गई है। जिसके बाद से यह माना जा रहा है कि मेकर अगले साल के शुरू में इसे लॉन्‍च कर देगी।

मिलेगा नया प्‍लेटफॉर्म

एक बात तो पक्‍की है कि किआ की नई जेनरेशन सोनेट मौजूदा मॉडल से ज्‍यादा लंबी और स्‍पेशियस होगी। इसे नए K1 प्‍लेटफॉर्म पर ही बनाया गया है, जिस पर अभी मेकर अपनी Kia Syros को बना रही है। इस प्‍लेटफॉर्म पर बनाए जाने की वजह से यह ज्‍यादा स्‍पेशियस तो होगी ही साथ में इसमें ज्‍यादा सेफ्टी भी मिलेगी और कई ऐसे फीचर्स भी मिलेंगे जो अभी ऑफर की जा रही सोनेट में नहीं दिए जाते।

टेस्टिंग में मिली ये डिटेल्‍स

टेस्‍ट की जा रही यूनिट को देखने पर पता चल रहा है कि इसको पूरी तरह से नए लुक के साथ लाया जाएगा जो किआ और हुंडई की नई जेनरेशन कारों में यूज किया जा रहा है। साथ में नए डिजाइन की LED DRLs, LED हेडलैंप, कनेक्‍टिड टेल लैंप, नए डिजाइन वाले अलॉय व्‍हील्‍स, नया बंपर और फ्रंट ग्रिल, पैनोरमिक सनरूफ होगा।

कब तक होगी Launch

मेकर अपनी नई जेनरेशन सोनेट को इंडिया में फरवरी 2027 में होने वाले Bharat Mobility में लॉन्‍च कर सकती है। जिसके कुछ समय बाद इसकी डिलीवरी भी शुरू हो सकती हैं।

बढ़ेगी इनकी टेंशन

किआ की सोनेट को सब 4 मीटर एसयूवी सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में बाकी मेकर्स अपनी एसयूवी को या तो अपडेट कर चुके हैं या फिर उनकी नई जेनरेशन को लॉन्‍च किया जा चुका है। ऐसे में किआ की सोनेट इकलौती एसयूवी है जो अभी भी पुरानी जेनरेशन के साथ लाई जा रही है। इसलिए जब नई जेनरेशन को लॉन्‍च कर दिया जाएगा तो इसका मुकाबला Maruti Brezza, Kia Syros, Hyundai Venue, Skoda Kylaq, Mahindra XUV 3XO और Tata Nexon के साथ होगा।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular