HomeAutomobilesछोटी कारों के लिए है Hybrid Engine देने का प्‍लान, Suzuki कर...

छोटी कारों के लिए है Hybrid Engine देने का प्‍लान, Suzuki कर रही कम माइलेज की छुट्टी करने की तैयारी

Suzuki ग्‍लोबल मार्केट के अलावा इंडिया में भी छोटी कारें ऑफर करती है। अब इन कारों को कौन सी Technology देने की तैयारी है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Suzuki ग्‍लोबल मार्केट के अलावा इंडिया में भी कई छोटी कारें ऑफर करती है। अब इन कारों को कौन सी Technology देने की तैयारी है। किस तरह के Engine के साथ किन कारों को लाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Suzuki की बड़ी तैयारी

ग्लोबल कार प्‍लेयर सुजुकी इंडिया में भी अपनी कई कारों को ऑफर करती है। मेकर अब एक कदम आगे बढ़ते हुए अपनी कारों में Hybrid Technology को ऑफर करने की तैयारी कर रही है। जिसमें HEV और REEV जैसी टेक्‍नोलॉजी के ऑप्‍शंस हो सकते हैं।

किन कारों में मिलेगी नई टेक्‍नोलॉजी

माना जा रहा है कि मेकर इंडियन मार्केट में ऑफर की जा रही अपनी सभी छोटी कारों को इस टेक्‍नोलॉजी के साथ ला सकती है। जिसमें Maruti S-Presso, Maruti Alto K10, Maruti Wagon R, Maruti Celerio, Maruti Fronx, Maruti Baleno, Maruti Brezza शामिल हो सकती हैं।

क्‍या है मकसद

इसके पीछे कंपनी की सोच है कि अगर छोटी कारों में इस टेक्‍नोलॉजी को दिया जाएगा तो इससे शहरों में ट्रैफिक के बीच कार को पेट्रोल की जगह बैटरी पर चलाया जा सकता है। जिससे न सिर्फ पेट्रोल को बचाया जा सकता है, बल्कि इससे कार की माइलेज को भी आसानी से बढ़ाकर CO2 को कम किया जा सकता है।

मिलेगा Turbo Engine

हाइब्रिड टेक्‍नोलॉजी के अलावा भी मेकर छोटे लेकिन ज्‍यादा ताकतवर टर्बो इंजन पर भी काम कर रही है। जिसे वह अपनी कुछ कॉम्‍पैक्‍ट कारों में दे सकती है। जो 1.2 लीटर और 3 सिलेंडर का होगा। जिसे Z12E आर्किटेक्‍चर पर ही बनाया गया होगा। इस इंजन से 93 किलोवाट के साथ 230 बीएचपी की पावर मिल सकती है। इसकी एक और बड़ी खासियत यह होगी कि यह E100 के अलावा CNG/CBG के लिए कम्‍पैटिबल होगा। इसकी थर्मल एफिशिएंसी भी 40% होगी जो बाद में 50 तक हो सकती है।

100 KG कम करने पर भी जारी है काम

नई टेक्‍नोलॉजी और नए टर्बो इंजन के अलावा मेकर एक और चीज पर फोकस कर रही है और वह है कारों में कम से कम 100 किलोग्राम तक का वजन कम करना। भविष्‍य में आने वाली कारों को इस तरह से बनाया जाएगा, जिससे उनका वजन करीब 100 किलो तक कम हो जाएगा। लेकिन वह सेफ्टी के मामले में भी और अच्‍छी हो सकती हैं।

यह भी पढ़ें- सामने आया Suzuki eVitara की मजबूती का असली चेहरा, ANCAP के Crash Test के बाद आए चौंकाने वाले आंकड़े

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular