HomeAutomobilesबिना क्लच दबाए बदल जाएंगे गियर; Honda NX 500 को मिला E-Clutch...

बिना क्लच दबाए बदल जाएंगे गियर; Honda NX 500 को मिला E-Clutch का जादू, सिर्फ इतनी है Price

Honda NX 500 को मेकर ने E-Clutch टेक्‍नोलॉजी दे दी है। इसका क्‍या फायदा होगा। किस Price पर इसे इंडिया में ऑफर किया गया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Honda NX 500 को मेकर ने E-Clutch टेक्‍नोलॉजी दे दी है। इसका क्‍या फायदा होगा। किस Price पर इसे इंडिया में ऑफर किया गया है। इस बाइक को कितने ताकतवर Engine और Features दिए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

E-Clutch के साथ आई Honda NX 500

होंडा मोटरसाइकिल ने इंडियन मार्केट में टूरिंग बाइक NX 500 को अब ई-क्‍लच टेक्‍नोलॉजी के साथ ऑफर कर दिया है। मेकर इस टेक्‍नोलॉजी को ग्‍लोबल मार्केट में पहले से ही कई बाइक्‍स में दे रही है।

ये होगा फायदा

मेकर ने बता दिया है इस टेक्‍नोलॉजी की वजह से ट्रैफिक में बाइक चलाना और आसान होने वाला है। इसके अलावा इसे हाइवे पर भी यूज करते हुए राइड का मजा लिया जा सकेगा।

ऐसे करेगा काम

ई-क्लच सिस्टम स्टार्ट करने, गियर बदलने और रुकने के दौरान क्लच एंगेजमेंट को नियंत्रित करने के लिए सटीक इलेक्ट्रॉनिक नियंत्रण का उपयोग करता है, जिससे मैनुअल क्लच ऑपरेशन की आवश्यकता कम हो जाती है, साथ ही राइडर्स को किसी भी समय सिस्टम को ओवरराइड करने की सुविधा भी मिलती है।

थकान होगी कम

होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया के अध्यक्ष और सीईओ त्सुत्सुमु ओटानी ने कहा कि ई क्लच तकनीक से लैस होंडा एनएक्स500 भारत में शहरी और टूरिंग दोनों वातावरणों में राइडर की थकान को कम करके आराम और नियंत्रण को बढ़ाती है, साथ ही होंडा मोटरसाइकिलों की पहचान बन चुके आकर्षक और व्यावहारिक राइडिंग अनुभव को भी बरकरार रखती है।

मिलता है ताकवतर इंजन

मेकर ने इस मिड साइज एडवेंचर टूरिंग बाइक को 471cc लिक्‍विड कूल्‍ड पैरलल ट्विन इंजन दिया है जो इसे 35 Kw की पावर और 43 न्‍यूटन मीटर टॉर्क देगा। इसमें 6 स्‍पीड गियरबॉक्‍स मिलेगा।

मिलेंगे शानदार फीचर्स

होंडा ने इस बाइक के साथ स्टील डायमंड फ्रेम, शोवा SFF-BP USD फ्रंट सस्पेंशन और प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक के साथ-साथ डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS वाला रियर डिस्क ब्रेक, 19 इंच का फ्रंट और 17 इंच का रियर व्हील, 5.0 इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले होंडा रोडसिंक कनेक्टिविटी के साथ नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक फंक्शन, होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल (HSTC) और LED लाइटिंग स्टैंडर्ड फीचर्स को दिया है।

इतनी है Price

मेकर ने इस बाइक को Mat Gunpowder Black Metallic और Pearl Horizon White कलर ऑप्‍शन के साथ Honda Bigwing के जरिए 7.44 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर कर दिया है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular