HomeUtilityUP Smart Meter Prepaid to Postpaid: जून से प्रीपेड नहीं पोस्टपेड होगा...

UP Smart Meter Prepaid to Postpaid: जून से प्रीपेड नहीं पोस्टपेड होगा बिजली का मीटर, ऐसे करें चेक आपका मीटर कंवर्ट हुआ या नहीं

How To Check Your UP Smart Meter Convert Prepaid To Postpaid or Not: उत्तर प्रदेश में लगे लोगों के प्रीपेड बिजली के मीटर अब पोस्टपेड हो रहे हैं, लेकिन क्या आपका प्रीपेड मीटर पोस्टपेड हुआ या नहीं? आप ये चेक कर सकते हैं।

Smart Meter Convert Prepaid To Postpaid In Uttar Pradesh Consumers: अभी कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने उन बिजली उफभोक्ताओं के बिजली के मीटर को प्रीपेड से पोस्टपेड करने का आदेश दिया था, जिन लोगों के प्रीपेड स्मार्ट मटीर लगे थे।

ऐसा अब होने भी लगा है, लेकिन क्या आपके घर में जो बिजली का प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा है वो पोस्टपेड हो गया है? आप ये खुद मीटर में ही चेक कर सकते हैं यानी इसके लिए कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है।

ये भी पढ़ें:- Portable AC vs Window AC: पोर्टेबल या विंडो एसी किसको चलाने पर आता है बिजली का बिल कम? यहां जानें

बिजली विभाग दे रहा है जानकारी

जिन लोगों के प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे थे, उनके मीटर को पोस्टपेड किया जा रहा है
इसके लिए मीटर नहीं चेंज हो रहे, लेकिन टेक्नोलॉजी के आधार पर इन्हें पोस्टपेड किया जा रहा है
इसके लिए बिजली विभाग उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर जानकारी दे रहा है कि आपका मीटर पोस्टपेड कर दिया गया है

बिजली का मीटर पोस्टपेड हुआ या नहीं, कैसे चेक करें?

आपको पहले अपने बिजली के मीटर पर जाना है
यहां पर दिए कंट्रोल वाले बटन को प्रेस करें
अब एक-एक बार इस बंटन को दबाएं

आपको बटन दबाने के दौरान मटीर की स्क्रीन पर कुछ-कुछ जानकारी मिलती रहेगी
इसी बीच में एक जानकारी आपके मीटर के मोड की होगी
अब देखें कि मोड में क्या लिखा है

ये भी पढ़ें:- PM Kisan Yojana: किस तारीख को रिलीज होगी 23वीं किस्त? यहां जानें किसान

अगर मोड में पोस्टपेड लिखा है तो इसका मतलब कि आपका मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हो गया है
पर अगर प्रीपेड ही लिखा है, तो अभी ये कंवर्ट नहीं हुआ है
आप हेल्पलाइन नंबर 1912 पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular