MG Majestor आखिरकार इंडिया में Launch हो चुकी है। मेकर ने किस Price पर इसे ऑफर किया है। Toyota Fortuner के मुकाबले में इस D+ एसयूवी को कौन से Features, Engine दिए गए हैं। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
MG Majestor Launch हुई
एमजी ने इंडियन मार्केट में नई एसयूवी मेजेस्टर को लॉन्च कर दिया है। मेकर ने इस एसयूवी को काफी पहले ही पेश किया था, लेकिन अब यह कीमत से भी Toyota Fortuner की मुश्किलें बढ़ाने आ चुकी है।
मिले ये फीचर्स
मेकर ने इस एसयूवी को कई शानदार फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें Mosaic Matrix Grill, Dragon Eye DRLs, Beam LED Headlamp, Connected LED Tail Lamp, 19 इंच ड्यूल टोन अलॉय व्हील्स, M-Lounge, 10 ऑफ रोडिंग मोड्स, 810 एमएम वाटर वेडिंग कैपेसिटी, डार्क इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटिड और मसाज फ्रंट सीट्स, तीन रो सीटिंग, 12.3 इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले, कलर्ड डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 12 स्पीकर के साथ JBL म्यूजिक सिस्टम, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, थ्री जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 64 कलर्ड एंबिएंट लाइट शामिल हैं। इसका इंटीरियर स्मोक्ड एबोनी इंटीरियर थीम के साथ ऑफर किया गया है।
मिलेगा ताकतवर इंजन
एमजी ने मेजेस्टर में 2 लीटर ट्विन टर्बो डीजल इंजन दिया है। जो 213 बीएचपी पावर के साथ 478 न्यूटन मीटर टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 8 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4X4 कैपेसिटी को भी दिया जा रहा है।
इतनी है Price
मेकर ने इस एसयूवी के 2 वेरिएंट्स को इंडिया में लॉन्च किया है। जिसमें 4X2 Automatic और 4X4 ऑटोमैटिक हैं। इसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम प्राइज 40.99 लाख रुपये है और इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइज 44.99 लाख रुपये है।
किनसे मिलेगी चुनौती
एमजी ने मेजेस्टर को D+ सेगमेंट में ऑफर किया है। इस सेगमेंट में इस एसयूवी को Toyota Fortuner Legender, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron R Line से सीधी चुनौती मिलेगी।
View this post on Instagram
