HomeAutomobilesसामने आई Maruti Wagon R Flex Fuel की आधिकारिक कीमत; नॉर्मल पेट्रोल...

सामने आई Maruti Wagon R Flex Fuel की आधिकारिक कीमत; नॉर्मल पेट्रोल कार से सिर्फ इतनी है महंगी

Maruti Wagon R Flex Fuel की Price अब सामने आ चुकी हैं। मेकर ने इसको किस प्राइज पर Launch कर दिया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Maruti Wagon R Flex Fuel की Price अब सामने आ चुकी हैं। मेकर ने इसको किस प्राइज पर Launch कर दिया है। कितने वेरिएंट्स में इसे लाया गया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

Maruti Wagon R Flex Fuel Launch

मारुति ने चुपचाप अपनी पहली फ्लेक्‍स फ्यूल कार वैगन आर को इंडिया में लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस कार की प्राइज को वेबसाइट पर लिस्‍ट भी कर दिया है।

क्‍या मिली डिटेल

मेकर की वेबसाइट पर इस कार को सिर्फ ZXI+ MT के साथ ही ऑफर किया गया है। जिसको इसके पेट्रोल के टॉप वेरिएंट पर ही आधारित रखा गया है।

कितनी है Price

इस कार को मेटेलिक और नॉन मेटेलिक कलर्स के आप्‍शन के साथ 723900 रुपये में लॉन्‍च किया है। इस कार को मेकर Bio Flex नाम से ऑफर कर रही है।

मिलेगा 1.2 लीटर इंजन

मारुति ने बायो फ्लेक्‍स वैगन आर में भी 1.2 लीटर का K12N इंजन ही दिया है। जो 4 सिलेंडर के साथ आ रहा है। इस इंजन से भी कार को पेट्रोल कार जितनी ही 90.9 पीएस की पावर और 113.7 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। इस कार में भी 5 स्‍पीड मैनुअल गियरबॉक्‍स दिया जा रहा है।

मिले ये Features

मारुति वैगन आर बायो फ्लेक्‍स में हेलोजन हेडलैंप, ओआरवीएम पर टर्न इंडीकेटर, रूफ एंटीना, रियर विंडो पर वाइपर और वॉशर, फ्रंट फॉग लैंप, बॉडी कलर्ड डोर हैंडल, बॉडी कलर्ड बंपर, ड्यूल टोन इंटीरियर, एसी, की-लैस एंट्री, पावर विंडो, इलेक्‍ट्रिकली फोल्‍डेबल ओआरवीएम, स्‍टेयरिंग माउंटिड ऑडियो कंट्रोल, यूएसबी पोर्ट, सेंट्रल लॉक, हीटर, पावर स्‍टेयरिंग, गियर शिफ्ट इंडीकेटर, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, स्‍मार्ट प्‍ले प्रो इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 4 स्‍पीकर, 6 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, ईएसपी, सीट बेल्‍ट रिमाइंडर, रिवर्स पार्किंग सेंसर, हाई स्‍पीड अलर्ट सिस्‍टम, इमोबिलाइजर, 14 इंच स्‍टील रिम व्‍हील को दिया है।

Ethanol से रनिंग कॉस्‍ट कम होगी

मारुति ने फिलहाल वैगन आर के बायो फ्लेक्‍स को सिर्फ कमर्शियल सेगमेंट में ही ऑफर किया था, लेकिन वेबसाइट पर मिली डिटेल के बाद पता चल रहा है कि इसे नॉर्मल कस्‍टमर्स के लिए भी ऑफर किया गया है।

Parth Gupta
Parth Guptahttps://autotechbiz.in/
Parth Gupta ATB (Autotechbiz.in) में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। कार, बाइक और स्‍कूटर के साथ आफ्टर मार्केट प्रोडक्‍ट्स और एक्‍सेसरीज का टेक्‍स्‍ट और वीडियो में रिव्‍यू भी करते हैं। खाली समय में पार्थ को घूमने, पढ़ने का शौक है।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular