HomeAutomobiles250 की Top Speed और 32 से ज्‍यादा की माइलेज के साथ...

250 की Top Speed और 32 से ज्‍यादा की माइलेज के साथ लॉन्‍च हो गई Mercedes Benz S Class Facelift, कितनी है Price

Mercedes Benz S Class Facelift को इंडियन मार्केट में Launch कर दिया है। इसमें क्‍या बड़े चेंज आए हैं। किस Price पर ऑफर किया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

Mercedes Benz S Class Facelift को इंडियन मार्केट में Launch कर दिया है। इसमें क्‍या बड़े चेंज आए हैं। किस अल्‍ट्रा लग्‍जरी कार को किस Price पर ऑफर किया है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

आ गई Mercedes Benz S Class Facelift

मर्सिडीज ने इंडियन मार्केट में अपनी एस क्‍लास के फेसलिफ्ट वर्जन को लॉन्‍च कर दिया है। मेकर ने इस लग्‍जरी कार के फेसलिफ्ट में कई चेंज किए हैं, जिस वजह से अब यह पहले से ज्‍यादा अच्‍छा ऑप्‍शन हो गई है।

मिला Hybrid ऑप्‍शन

मेकर ने इस कार के फेसलिफ्ट को अब हाइब्रिड इंजन के ऑप्‍शन के साथ लॉन्‍च कर दिया है। PHEV के साथ अब यह कार आसानी से 32 KMPL से ज्‍यादा की माइलेज दे पाएगी। इसमें 22 kWh की बैटरी दी गई है जो इसको 115 KM की इलेक्‍ट्रिक रेंज देती है।

कितना ताकतवर है इंजन

मर्सिडीज ने इस कार को 3 इंजन ऑप्‍शन के साथ लॉन्‍च किया है, जिसमें पहला ऑप्‍शन S 450e में 3.0 लीटर का है। इस इंजन से कार को 326 हॉर्स पावर और 320 किलोवाट पावर मिलेगी। साथ में 9 स्‍पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्‍स मिलेगा। रियर व्‍हील ड्राइव के साथ यह 5.7 सेकेंड में 0-100 से चल सकेगी और इसकी टॉप स्‍पीड 250 KMPH है।

मिले शानदार Features

मर्सिडीज बेंज एस क्‍लास फेसलिफ्ट में 15 एयरबैग, Level-2 ADAS, एयरमेटिक सस्‍पेंशन, MB.OS ऑपरेटिंग सिस्‍टम, ट्विन स्‍टार डिजिटल हेडलैंप, माइक्रो एलईडी टेक्‍नोलॉजी, इलूमिनेटिड ग्रिल, नया अपडेट किया इंटीरियर और डैशबोर्ड, 12.8 इंच इंफोटेनमेंट डिस्‍प्‍ले, ड्यूल फोन वायरलेस चार्जर, एंबिएंट लाइट, हीटेड और वेंटिलेटिड सीट, 4 जोन क्‍लाइमेट कंट्रोल, 18 इंच अलॉय व्‍हील्‍स को इस कार में दिया गया है।

इतनी है Price

मेकर ने इस कार को 2.20 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर लॉन्‍च किया है। इसके मेन्‍युफेक्‍चर एडिशन को 2.38 करोड़ रुपये की एक्‍स शोरूम प्राइज पर ऑफर किया गया है। आज से इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई हैं, लेकिन इसकी डिलीवरी अक्‍टूबर 2026 से शुरू होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular