HomeAutomobilesFastag Annual Pass को लेकर Nitin Gadkari ने किया बड़ा खुलासा; बताया...

Fastag Annual Pass को लेकर Nitin Gadkari ने किया बड़ा खुलासा; बताया अब तक कितने लोगों ने ईशू करवाया

FASTag Annual Pass को लेकर Nitin Gadkari ने बड़ा खुलासा किया है। अब तक कितने लोगों ने इसका फायदा उठाया है। रिपोर्ट में पढ़ें।

FASTag Annual Pass को लेकर Nitin Gadkari ने बड़ा खुलासा किया है। अब तक कितने लोगों ने इसका फायदा उठाया है। अब कितने रुपये में इसे ईशू करवाया जा सकता है। इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।

FASTag Annual Paas को लेकर Nitin Gadkari ने किया खुलासा

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने खुलासा किया है कि इंडिया में अभी तक कितने लोगों ने एनुअल फास्‍टैग पास को अपने फास्‍टैग पर एक्टिवेट किया है।

कितने लोगों ने उठाया फायदा

गडकरी ने संसद में इस बात की लिखित जानकारी दी है कि June 2026 तक पूरे इंडिया में 77 लाख से ज्‍यादा एनुअल पास जारी किए जा चुके हैं।

कितना हुआ लेन-देन

77 लाख एनुअल पास एक्टिवेट करने के बाद से अब तक नेशनल हाइवे पर टोल प्‍लाजा के जरिए 63 करोड़ लेन-देन दर्ज किए गए हैं।

पास से है बड़ा फायदा

प्राइवेट कारों को एनुअल पास से काफी ज्‍यादा फायदा मिल रहा है। इसके जरिए वह लोग जो रोज नेशनल हाइवे पर सफर कर रहे हैं, उनके हजारों रुपये बच रहे हैं।

कितनी है लिमिट

फास्‍टैग एनुअल पास को एक बार एक्टिवेट करवाने के बाद एक साल या 200 टोल पार करने की लिमिट मिल जाती है। जिसका उपयोग नेशनल हाइवे और एनएचएआई के एक्‍सप्रेस वे पर किया जा सकता है।

एक टोल पार करने पर कितना देना पड़ता है पैसा

एनुअल फास्‍टैग पास को एक्टिव करने के लिए अब 3075 रुपये का चार्ज लिया जा रहा है। जिसके बाद 200 टोल पार करने की लिमिट मिल रही है। इस तरह से 15.37 पैसे हर एक टोल को पार करने में खर्च हो रहे हैं।

कब से शुरू हुई थी योजना

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस योजना को सिर्फ प्राइवेट कारों के लिए ही शुरू किया है। इसे 15 अगस्‍त 2025 से शुरू किया गया था और तब इसके लिए सिर्फ 3 हजार रुपये ही चार्ज लिया जा रहा था, जिसे बाद में बढ़ाते हुए 3075 रुपये किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular