Car Launch in November 2026: इस महीने कई मेकर्स अपनी नई कारों के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री करेंगे। किस मेकर की कौन सी कार लॉन्च होगी। रिपोर्ट में पढ़ें।
Car Launch in November 2026: इस महीने कई मेकर्स अपनी नई कारों के साथ इंडियन मार्केट में एंट्री करेंगे। किस मेकर की कौन सी कार लॉन्च होगी। किस डेट में किस गाड़ी को ऑफर किया जाएगा इस रिपोर्ट में पढ़ते हैं।
Car Launch in November 2026
इंडियन मार्केट में नवंबर का महीना भी ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी खास रहने वाला है। इस महीने में कम से कम 4 नई कारें लॉन्च होने वाली हैं। जिसमें से 3 कारों को इलेक्ट्रिक या प्लग इन हाइब्रि सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा।
Mercedes GLC Electric
नंबवर महीने में सबसे पहले गाड़ी मर्सिडीज बेंज की ओर से लॉन्च की जाएगी। मेकर नवंबर की 4 तारीख को अपनी जीएलसी एसयूवी के इलेक्ट्रिक वर्जन को ऑफिशियली लॉन्च कर देगी। मेकर ने इसके लिए पुणे के चाकन के प्लांट में कार्यक्रम का आयोजन किया है। जहां पर इस एसयूवी को CKD यूनिट की तरह लॉन्च किया जाएगा। इसके टॉप वेरिएंट GLC 400 Matic को 355 हॉर्स पावर और 800 न्यूटन मीटर टॉर्क वाली मोटर के साथ लाया जाएगा। जो इसे 4.3 सेकंड में ही 0-100 KMPH की स्पीड से चला सकती है। इसकी Top Speed 210 KMPH तक होगी। इसमें 94 kWh की बैटरी मिलेगी जो इसको 673 किलोमीटर तक चला सकेगी।
Denza Z9 GT
चाइनीज कार मेकर BYD भी अपने प्रीमियम ब्रॉन्ड डेंजा की जेड9 जीटी को इंडिया में लॉन्च करेगी। इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के साथ मेकर इंडियन मार्केट में अपने प्रीमियम ब्रॉन्ड को भी लॉन्च करेगी। इस कार को 13 November को ऑफिशियली लॉन्च किया जाएगा। जो प्लग इन हाइब्रिड वेरिएंट के साथ आएगी। इसमें लगी मोटर से 764 हॉर्स पावर और 1075 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा। यह 3.6 सेकंड में ही 0-100 KMPH की स्पीड से चल पाएगी और इसकी Top Speed 260 KMPH तक होगी। इसकी कंबाइंड रेंज 805 KM तक हो सकती है।
Denza D9
डेंजा सिर्फ 1 गाड़ी को ही इंडिया नहीं लाएगी बल्कि प्रीमियम इलेक्ट्रिक एमपीवी डी9 को भी इसी दिन लॉन्च करेगी। यह एमपीवी लॉन्च के बाद MG M9 और Toyota Vellfire जैसी एमपीवी को चुनौती देगी। इसका भी प्लग इन हाइब्रिड वर्जन इंडिया लाया जाएगा। ईवी मोड में यह 210 किलोमीटर चल पाएगी और इसकी कंबाइंड रेंज 910 किलोमीटर तक हो सकती है।
Toyota Innova Hycross Facelift
टोयोटा भी अपनी एमपीवी इनोवा हाईक्रॉस के फेसलिफ्ट को नवंबर 2026 की 26 तारीख को लॉन्च करने वाली है। मेकर इसमें कई नए फीचर्स को जोड़ सकती है, जिसमें नया इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री कैमरा के साथ कॉस्मैटिक चेंज होंगे। इसमें मौजूदा पेट्रोल इंजन के साथ में स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी मिलेगी।
यह भी पढ़ें- Upcming Cars in 2026: साल खत्म होने से पहले Launch होंगी 7 शानदार कारें; JSW और Denza की एंट्री से बदलेगा ऑटो सेक्टर का नक्शा!
ये भी पढ़ें
Upcming Cars in 2026: साल खत्म होने से पहले Launch होंगी 7 शानदार कारें; JSW और Denza की एंट्री से बदलेगा ऑटो सेक्टर का नक्शा!
Steelbird SBA-20: 2 साल में बिक गए 10 लाख, क्यों हर कोई खरीद रहा है यह सुपरहिट हेलमेट?
Toyota Innova Hycross Facelift: इंडिया से पहले विदेश में हो गया Launch; जान लें क्या-क्या बदल गया इस MPV में?
Range Rover Sawai Collection: राजस्थान के रजवाड़ों की शान से सजी खास कलेक्शन Launch हुई, सिर्फ 18 लोगों को मिलेगी













Leave a Reply