HomeTechnologyboAt ने लॉन्च किया Nirvana Eutopia 2 ANC हेडफोन, फीचर्स से लेकर...

boAt ने लॉन्च किया Nirvana Eutopia 2 ANC हेडफोन, फीचर्स से लेकर कीमत तक सबकुछ यहां जानें

BoAt Nirvana Eutopia 2 ANC Headphone Lauched: BoAt ने अपने Nirvana Eutopia 2 ANC हेडफोन लॉन्च कर दिए हैं। आप इसकी कीमत और फीचर्स जैसी जरूरी जानकारी यहां जान सकते हैं।

BoAt Nirvana Eutopia 2 ANC Headphone: अगर आप ऐसा वायरलेस हेडफोन तलाश रहे हैं जिसमें दमदार साउंड, लंबी बैटरी और एडवांस नॉइज कैंसिलेशन एक साथ मिले, तो boAt का नया Nirvana Eutopia 2 ANC आपके लिए एक नया विकल्प हो सकता है। कंपनी ने इसे भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है।

यह हेडफोन डुअल ड्राइवर ऑडियो सिस्टम, 45dB तक के अडाप्टिव हाइब्रिड एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC), Hi Res Audio और 3D Spatial Audio जैसे फीचर्स के साथ आता है। इसके अलावा, कंपनी ने सिंगल चार्ज पर 80 घंटे तक की बैटरी लाइफ का दावा भी किया है।

ये भी पढ़ें: Vivo T5 Lite 5G Smartphone की Sale हुई शुरू, जानें कहां से और कैसे खरीदें

कितनी है कीमत और कहां से खरीदें?

boAt Nirvana Eutopia 2 ANC की भारत में कीमत 5,999 रुपये तय की गई है। हालांकि, शुरुआती लॉन्च ऑफर के तहत इसे 4,999 रुपये की स्पेशल कीमत पर खरीदा जा सकता है। यह हेडफोन Cosmic Black और Utopian White दो रंगों में उपलब्ध है। ग्राहक इसे boAt की आधिकारिक वेबसाइट के साथ साथ प्रमुख ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से खरीद सकते हैं।

डुअल ड्राइवर्स के साथ बेहतर ऑडियो एक्सपीरियंस

ऑडियो क्वालिटी को बेहतर बनाने के लिए boAt ने इस हेडफोन में 40mm और 10mm के डुअल ड्राइवर्स दिए हैं। कंपनी का कहना है कि यह सेटअप गहरी बास, साफ वोकल्स और इंस्ट्रूमेंट्स की बेहतर सेपरेशन देने के लिए डिजाइन किया गया है। इसके साथ 45dB तक का Adaptive Hybrid ANC, Hi Res Audio और 3D Spatial Audio का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स को ज्यादा इमर्सिव सुनने का अनुभव मिल सके।

Bluetooth 5.4 और AI कॉलिंग फीचर्स

कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth 5.4, Google Fast Pair, LDAC codec और मल्टी डिवाइस कनेक्टिविटी का सपोर्ट दिया गया है। यह boAt Hearables App के साथ भी काम करता है, जहां यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार EQ सेटिंग्स, कंट्रोल्स और दूसरी ऑडियो प्रेफरेंसेस को कस्टमाइज कर सकते हैं।

कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसमें AI ENx टेक्नोलॉजी दी है, जो बातचीत के दौरान बैकग्राउंड नॉइज को कम करने में मदद करती है।

80 घंटे तक की बैटरी का दावा

boAt Nirvana Eutopia 2 ANC में 800mAh बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक, ANC बंद रहने पर यह 80 घंटे तक और ANC ऑन रहने पर 50 घंटे तक का प्लेबैक दे सकती है।

फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट मिलता है। दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से 12 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है, जबकि बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 2.5 घंटे का समय लगता है।

ये भी पढ़ें: EV Safety Tips: क्‍या Electric Vehicle को साफ करने पर लग सकता है करंट, कैसे करें सफाई, 4 पाइंट्स में समझें

डिजाइन और बॉक्स में क्या मिलेगा?

हेडफोन को ओवर ईयर फोल्डेबल डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिसमें स्विवल ईयरकप्स दिए गए हैं ताकि इसे आसानी से कैरी किया जा सके। यह IPX4 स्प्लैश रेजिस्टेंस के साथ आता है। इसमें प्लेबैक कंट्रोल, वॉल्यूम एडजस्टमेंट, वॉयस असिस्टेंट और ANC मोड बदलने के लिए फिजिकल बटन दिए गए हैं।

कंफर्ट के लिए इसमें मेमोरी फोम ईयर कुशन लगाए गए हैं। इसका डायमेंशन 165.6 × 82.7 × 195.6mm है।

बॉक्स के अंदर boAt Premium Hard Carrying Case, USB Type C चार्जिंग केबल, AUX केबल और एक कैरिंग पाउच भी दिया जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular