ध्यान दें: Ai+ Smartphone की कीमतों में 15 नवंबर से होगी बढ़ोतरी, 3000 रुपये तक महंगे होंगे स्मार्टफोन

Ai+ Smartphone के कई स्मार्टफोन मॉडल्स की 15 नवंबर 2026 से कीमत बढ़ेगी।
Ai+ Smartphone के कई स्मार्टफोन मॉडल्स की 15 नवंबर 2026 से कीमत बढ़ेगी।

Ai+ Smartphone Price Hike: अगर आप Ai+ Smartphone खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास मौजूदा कीमतों पर फोन खरीदने के लिए कुछ ही दिन बाकी हैं। कंपनी ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो के कई मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। नई कीमतें 15 नवंबर 2026 से लागू होंगी। इस बदलाव के बाद कुछ स्मार्टफोन ₹3,000 तक महंगे हो जाएंगे।

कंपनी की ओर से दी गई जारी जानकारी के मुताबिक, बढ़ती इनपुट और कंपोनेंट लागत के चलते यह फैसला लिया गया है। कंपनी का कहना है कि वह ग्राहकों के लिए स्मार्टफोन को किफायती बनाए रखने की कोशिश कर रही है, लेकिन लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण कीमतों में बदलाव करना जरूरी हो गया है। ऐसे में ग्राहक 14 नवंबर तक पुरानी कीमतों पर इन स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।

Ai+ के इन स्मार्टफोन की बढ़ेंगी कीमतें

कंपनी की नई प्राइस लिस्ट के अनुसार, Ai+ Pulse 2 FE, Pulse 2, Nova 2 5G, Nova 2 Neo 5G, Nova 2 Power 5G, Nova 2 Pro 5G और Nova 2 Ultra 5G के चुनिंदा वेरिएंट महंगे होंगे। इनकी कीमतों में ₹1,000 से ₹3,000 तक का इजाफा किया गया है।

वहीं, Ai+ NovaFlip 5G की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वाला वेरिएंट पहले की तरह ₹49,999 में उपलब्ध रहेगा।

Ai+ Smartphone की नई कीमतों की पूरी लिस्ट

स्मार्टफोन मॉडल रैम और स्टोरेज 14 नवंबर तक कीमत 15 नवंबर से नई कीमत
Ai+ Pulse 2 FE 4GB + 64GB ₹8,999 ₹10,999
Ai+ Pulse 2 4GB + 64GB ₹8,999 ₹10,999
Ai+ Pulse 2 4GB + 128GB ₹9,999 ₹11,999
Ai+ Pulse 2 6GB + 128GB ₹10,999 ₹12,999
Ai+ Nova 2 5G 4GB + 64GB ₹11,999 ₹13,999
Ai+ Nova 2 5G 4GB + 128GB ₹12,999 ₹14,999
Ai+ Nova 2 5G 6GB + 128GB ₹13,999 ₹15,999
Ai+ Nova 2 Neo 5G 4GB + 64GB ₹12,499 ₹14,999
Ai+ Nova 2 Neo 5G 4GB + 128GB ₹12,999 ₹15,999
Ai+ Nova 2 Neo 5G 6GB + 128GB ₹14,999 ₹16,999
Ai+ Nova 2 Power 5G 6GB + 128GB ₹15,999* ₹17,999
Ai+ Nova 2 Power 5G 8GB + 128GB ₹16,999* ₹19,999
Ai+ Nova 2 Pro 5G 6GB + 128GB ₹16,999* ₹17,999
Ai+ Nova 2 Pro 5G 8GB + 128GB ₹17,999* ₹19,999
Ai+ Nova 2 Ultra 5G 6GB + 128GB ₹18,999* ₹20,999
Ai+ Nova 2 Ultra 5G 8GB + 128GB ₹19,999* ₹22,999
Ai+ NovaFlip 5G 8GB + 256GB ₹49,999 ₹49,999

नोट: जिन मौजूदा कीमतों के साथ (*) दिया गया है, उनमें बैंक ऑफर शामिल हैं।

कीमतों में बढ़ोतरी के बाद क्या होगा बदलाव?

नई कीमतें लागू होने के बाद Ai+ Pulse 2 FE और Ai+ Pulse 2 के 4GB + 64GB वेरिएंट की कीमत ₹8,999 से बढ़कर ₹10,999 हो जाएगी। वहीं, Ai+ Nova 2 Neo 5G के 4GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹12,999 से बढ़कर ₹15,999 हो जाएगी।

इसके अलावा, Ai+ Nova 2 Power 5G के 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत ₹16,999 से बढ़कर ₹19,999 हो जाएगी। Ai+ Nova 2 Ultra 5G का 8GB + 128GB वेरिएंट अब ₹22,999 में मिलेगा, जबकि इसकी मौजूदा कीमत ₹19,999 है।

कंपनी ने कहा है कि वह आगे भी कंपोनेंट की लागत और बाजार की परिस्थितियों पर नजर रखेगी। साथ ही, भारतीय ग्राहकों को किफायती तकनीक, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतर वैल्यू देने पर अपना ध्यान बनाए रखेगी।