HomeTechnologyDell ने बदली लैपटॉप मार्केट की तस्वीर: Dell ने लॉन्च किए 4...

Dell ने बदली लैपटॉप मार्केट की तस्वीर: Dell ने लॉन्च किए 4 नए किफायती लैपटॉप, कीमत से लेकर फीचर्स तक सबकुछ यहां जानें

Dell Refreshes Laptop Lineup in India with Affordable XPS 13: Dell ने 4 नए किफायती लैपटॉप लॉन्च किए हैं जिनकी जानकारी आप यहां जान सकते हैं।

Dell Refreshes Laptop Lineup in India: भारत में लैपटॉप खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Dell ने एक साथ चार नए मॉडल पेश किए हैं।

खास बात यह है कि जिन XPS और Alienware सीरीज को अब तक प्रीमियम और महंगे लैपटॉप की पहचान माना जाता था, अब कंपनी ने इन्हें पहले की तुलना में ज्यादा किफायती कीमत पर उपलब्ध कराया है। नई लाइनअप में Dell XPS 13, Alienware 15, Dell 14S और Dell 16S शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:- Redmi का 7500mAh बैटरी वाला नया फोन जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें क्या-क्या फीचर्स मिल सकते हैं इसमें

कंपनी ने XPS 13 की शुरुआती कीमत ₹79,990 रखी है, जबकि Alienware 15 की शुरुआती कीमत ₹1,28,990 है। वहीं Dell 14S और Dell 16S को उन यूजर्स के लिए तैयार किया गया है जो AI फीचर्स के साथ दमदार परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Dell XPS 13: हल्का डिजाइन, दमदार डिस्प्ले

नई Dell XPS 13 को पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसका वजन केवल 1 किलोग्राम है और सबसे पतले हिस्से पर इसकी मोटाई 12.7mm है। इसमें Intel Core Series 3 प्रोसेसर दिया गया है। कंपनी ने यह भी जानकारी दी है कि Intel Core Ultra Series 3 वेरिएंट भी जल्द लॉन्च किए जाएंगे।

मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 32GB तक LPDDR5X RAM मिलती है। कनेक्टिविटी के लिए दो Thunderbolt 4 पोर्ट, Wi-Fi 7 और Dolby Atmos सपोर्ट वाले क्वाड स्पीकर्स दिए गए हैं।

डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 13 इंच का 2.5K InfinityEdge टच डिस्प्ले मिलता है, जो 100% DCI-P3 कलर कवरेज, 500 निट्स तक ब्राइटनेस और 120Hz तक वैरिएबल रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है।

Alienware 15: गेमिंग यूजर्स के लिए नया विकल्प

Dell ने अपनी गेमिंग सीरीज में नया Alienware 15 भी लॉन्च किया है। कंपनी का दावा है कि यह अब तक का सबसे किफायती Alienware लैपटॉप है।

इसमें Intel Core 7 (Series 2) 240H प्रोसेसर दिया गया है, जिसके साथ Nvidia GeForce RTX 5060 GPU तक का विकल्प मिलता है। गेमिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए इसमें 15.3 इंच का WUXGA डिस्प्ले, 165Hz रिफ्रेश रेट और 16:10 आस्पेक्ट रेशियो दिया गया है।

ये भी पढ़ें:- Lava ने ऑनलाइन बाजार के लिए उतारी नई Virat सीरीज, 120Hz डिस्प्ले और 6000mAh बैटरी के साथ आया Virat V1 5G

Dell के अनुसार, इस लैपटॉप को एक्सीडेंटल ड्रॉप और लिक्विड स्पिल जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखकर भी टेस्ट किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें USB Type-A, USB Type-C, HDMI 2.1, RJ45 Ethernet और एक डेडिकेटेड चार्जिंग पोर्ट मिलता है।

Dell 14S और Dell 16S में AI फीचर्स पर फोकस

नई Dell 14S और Dell 16S उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लॉन्च किए गए हैं जो AI आधारित फीचर्स चाहते हैं लेकिन अल्ट्रा-प्रीमियम लैपटॉप पर ज्यादा खर्च नहीं करना चाहते।

दोनों लैपटॉप में Intel Core Ultra Series 3 या AMD Ryzen AI 400 Series प्रोसेसर का विकल्प मिलता है। इनके साथ 50 TOPS तक NPU दिया गया है, जिससे Copilot+ और ऑन-डिवाइस AI फीचर्स का सपोर्ट मिलता है।

Dell 14S का वजन 1.46 किलोग्राम है और यह Celestial Blue तथा Frost Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा। इसमें FHD+ OLED टच और नॉन-टच डिस्प्ले दोनों विकल्प मिलते हैं।

वहीं Dell 16S में 2.8K OLED टच डिस्प्ले दिया गया है। दोनों मॉडल 120Hz तक रिफ्रेश रेट, Dolby Vision और 100% DCI-P3 कलर कवरेज के साथ आते हैं।

Dell के नए लैपटॉप की कीमत

Dell XPS 13 – 79,990 रुपये (शुरुआती कीमत)
Dell 14S – 1,19,990 रुपये (शुरुआती कीमत)
Dell 16S – 2,29,990 रुपये (शुरुआती कीमत)
Alienware 15 – 1,28,990 रुपये (शुरुआती कीमत)

ये भी पढ़ें:- Vivo S2: क्या भारत में लॉन्च होने वाला है Vivo S2? जानें क्या-क्या हो सकते हैं फीचर्स

कहां से खरीद सकेंगे?

Dell ने जानकारी दी है कि Dell XPS 13 और Alienware 15 की बिक्री कंपनी के ऑनलाइन स्टोर, Dell Exclusive Stores, Reliance Digital और अन्य प्रमुख रिटेल पार्टनर्स के जरिए शुरू की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular