Avore Launched Electric Bike: भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में लगातार नए विकल्प सामने आ रहे हैं और इसी कड़ी में Avore Electric ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Avore EX को लॉन्च कर दिया है।
कंपनी ने इसे ऐसे ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किया है जो लंबी रेंज, आधुनिक फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस वाली इलेक्ट्रिक बाइक की तलाश में हैं। खास बात यह है कि इस मोटरसाइकिल को एक नहीं बल्कि तीन अलग-अलग वेरिएंट्स में बाजार में उतारा गया है।
ये भी पढ़ें:- Jeep Meridian का 85th Anniversary Edition लॉन्च, सिर्फ 85 खरीदारों को मिलेगा ये खास कलेक्टर्स एडिशन
तीन वेरिएंट्स में मिलेगी Avore EX
कंपनी ने Avore EX को ग्राहकों की अलग-अलग जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इससे खरीदार अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुन सकते हैं।
फीचर्स में मिलते हैं कई आधुनिक ऑप्शंस
Avore EX में कई ऐसे फीचर्स दिए गए हैं जो इसे प्रीमियम फील देते हैं। बाइक में एलईडी हेडलाइट, 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा कंपनी ने इसमें सिटी, ईको, स्पोर्ट्स और एपेक्स समेत कुल छह राइडिंग मोड्स दिए हैं, जिससे अलग-अलग सड़क और राइडिंग कंडीशन में बेहतर अनुभव मिलता है। बाइक में स्प्लिट सीट का भी इस्तेमाल किया गया है।
सिंगल चार्ज में 260 किलोमीटर तक की रेंज
Avore EX को 3.2 kWh और 5 kWh बैटरी पैक के विकल्पों के साथ पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, बड़ा बैटरी पैक सिंगल चार्ज में 260 किलोमीटर तक की रेंज देने में सक्षम है। इसमें 10.5 किलोवाट की इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो बाइक को 114 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक पहुंचाने की क्षमता रखती है।
दिलचस्प बात यह है कि जहां आम बाइक में पेट्रोल टैंक होता है, वहीं Avore EX में उस जगह चार्जर रखने के लिए स्टोरेज स्पेस दिया गया है। वहीं इसकी बैटरी को 20 प्रतिशत से 80 प्रतिशत तक चार्ज करने में लगभग दो घंटे का समय लगता है।
कितनी है कीमत?
कंपनी ने Avore EX के तीनों वेरिएंट्स की कीमत अलग-अलग तय की है। इसके बेस वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1.23 लाख रुपये रखी गई है। वहीं EX 2 वेरिएंट 1.46 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध होगा। इसके टॉप मॉडल EX 2S की एक्स-शोरूम कीमत 1.70 लाख रुपये है।
ये भी पढ़ें:- Ethanol मिक्स E20 Petrol से भी क्यों नहीं खराब होंगे Mercedes Benz के इंजन? क्यों 100% सेफ हैं कारें
कितने रुपये में करें प्री-बुकिंग?
अगर आप इस इलेक्ट्रिक बाइक को खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो इसकी प्री-बुकिंग सिर्फ 799 रुपये में कराई जा सकती है। फिलहाल कंपनी ने बुकिंग शुरू कर दी है।
ये भी पढ़ें
Car Launch in November 2026: कार बाजार में आने वाला है भूचाल! Mercedes से लेकर Toyota तक… जानिए कौन सा मेकर ला रहा किस सेगमेंट की गाड़ी?
Upcming Cars in 2026: साल खत्म होने से पहले Launch होंगी 7 शानदार कारें; JSW और Denza की एंट्री से बदलेगा ऑटो सेक्टर का नक्शा!
Steelbird SBA-20: 2 साल में बिक गए 10 लाख, क्यों हर कोई खरीद रहा है यह सुपरहिट हेलमेट?
Toyota Innova Hycross Facelift: इंडिया से पहले विदेश में हो गया Launch; जान लें क्या-क्या बदल गया इस MPV में?













Leave a Reply